IPS Archana Tyagi: IPS अफसर या नवाब? घर की टंकी में पानी खत्म हुआ तो दमकल बुलवा लिया, वीडियो वायरल

IPS Archana Tyagi: IPS अफसर या नवाब? घर की टंकी में पानी खत्म हुआ तो दमकल बुलवा लिया, वीडियो वायरल

IPS Archana Tyagi: देहरादून: पुणे की ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर (IAS Pooja Khedkar) के बाद महाराष्ट्र कैडर की ही एक आईपीएस अधिकारी चर्चा में आ गयी है. दरअसल आईपीएस ने घर में पानी की टंकी भरवाने के लिए दमकल विभाग की गाड़ी मंगवा ली. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

वीडियो…

आईपीएस अर्चना का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो उत्तरखंड के देहरादून स्थित ईसी रोड यानी ईस्ट कैनाल रोड का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी घर में पाइप से पानी भर्ती हुई नजर आ रही है. घर के सामने “आईपीएस अर्चना त्यागी” के नाम के नेमप्लेट लगा हुआ है. दमकल विभाग की गाड़ी से घर की टंकी भरवाने का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बताया जा रहा है ये घर आईपीएस अर्चना त्यागी का है. आईपीएस अर्चना त्यागी महानिदेशक रैंक की अधिकारी है. अर्चना त्यागी महाराष्ट्र कैडर की 1993 बैच की अफसर है. दावा किया जा रहा है. उनके घर के टंकी का पानी ख़त्म हो गया था. जिसके लिए उन्होंने दमकल विभाग की गाड़ी मँगवा ली है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, देहरादून के चीफ फायर सेफ्टी अधिकारी बंस बहादुर यादव का कहना है कि करीब डेढ़ महीने पहले दमकल की गाड़ी भेजी गई थी. 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share