IPS Aman Jha Biography in Hindi: आईपीएस अमन झा का जीवन परिचय ( जीवनी), जानिए कौन है छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अमन झा?…

IPS Aman Jha Biography in Hindi: आईपीएस अमन झा का जीवन परिचय ( जीवनी), जानिए कौन है छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अमन झा?…

( IPS Aman Jha Biography, Hindi, Age,wiki, wife,Family, Children, Name, Date of Birth, wife, Family, Height, Career, Nick Name, Net Worth )

एनपीजी। अमन कुमार झा छत्तीसगढ़ कैडर के 2021 बैच के आईपीएस है। वे मूलतः बिहार के मधुबनी के रहने वाले है। 6 वें अटेम्पट में यूपीएससी क्रैक कर आईपीएस बने है। आइए जानते हैं उनके बारे में…

जन्म और शिक्षा:–

अमन कुमार झा छत्तीसगढ़ कैडर के 2021 बैच के आईपीएस है। वे मूलतः बिहार के मधुमनी के रहने वाले है। उनका जन्म 28 जनवरी 1993 को हुआ है। पिता की नौकरी के चलते उनका परिवार गुजरात के अहमदाबाद शिफ्ट हो गया। अमन झा की स्कूलिंग अहमदाबाद के अलग अलग स्कूलों से हुई। फिर अहमदाबाद के मणीनगर साइंस कॉलेज से फिजिक्स ऑनर्स में बीएससी किया। बीएससी के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू की।

यूपीएससी में चयन:–

यूपीएससी की तैयारी के लिए अमन कुमार झा दिल्ली चले गए। दिल्ली में कोचिंग कर उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की। शुरू के पांच अटेम्प्ट में मिली असफलता के बाद छठवें अटेम्प्ट में 400 वीं रैंक के साथ यूपीएससी क्रैक कर आईपीएस बने।

प्रोफेशनल कैरियर:–

अमन कुमार झा ने 5 दिसंबर 2021 को आईपीएस की सर्विस ज्वाइन की। सरदार वल्लभभाई पटेल पुलिस प्रशिक्षण अकादमी हैदराबाद से ट्रेनिंग खत्म करने के पश्चात फील्ड ट्रेनिंग के लिए बिलासपुर जिले में उनकी प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर नियुक्ति हुई। बिलासपुर में वे सकरी थाना प्रभारी रहें। बिलासपुर के बाद दूसरे चरण की ट्रेनिंग के लिए फिर से हैदराबाद गए। आईपीएस में आने के बाद मास्टर्स इन क्रिमिनल जस्टिस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली। बिलासपुर के बाद अमन कुमार झा रायपुर में आजाद चौक के सीएसपी बने। वर्तमान में अमन कुमार सीएसपी आजाद चौक रायपुर हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share