IPL 2025 List: आईपीएल में फिर धमाल मचाएंगे MS धोनी, यहां देखिए रिटेन किए गए सभी खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट…

IPL 2025 List: आईपीएल में फिर धमाल मचाएंगे MS धोनी, यहां देखिए रिटेन किए गए सभी खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट…

IPL 2025 List: नईदिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2025 में खेलेंगे या नहीं, इस राज से पर्दा उठ चुका है. उनकी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में फिर से रिटेन कर लिया है. इससे यह तय हो गया है कि धोनी आगामी सीजन में भी एक विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में मैदान पर जलवा बिखेरेंगे. आईपीएल 2025 सीजन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची तैयार कर ली है. इस साल, कई बड़े नामों को रिलीज कर दिया गया है. इस माह के अंत में होने वाली मेगा नीलामी में उन खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लगने की संभावना है.

जानकारी के मुताबिक, कई टीमों ने अपने कप्तान को भी रिलीज कर दिया है. केकेआर ने अपने चैंपियन कप्तान श्रेयस अय्यर, दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत, लखनऊ सुपर जायंट्स ने केएल राहुल और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने फाफ डुप्लेसी को रिलीज कर दिया है. इसके अलावा बड़े नामों में जोस बटलर, एडेन मार्करम, ग्लेन मैक्सवेल, जैसे सितारों के नाम भी शामिल हैं. इंग्लैंड का कोई भी खिलाड़ी रिटेन नहीं किया गया है. मुंबई इंडियंस ने सभी 5 भारतीय खिलाड़ियों को ही रिटेन किया है. टीमों ने कुल 46 खिलाड़ियों को रिटेन किया और कुल 558.5 करोड़ रुपये खर्च किए. आरसीबी ने सिर्फ तीन खिलाड़ियों को रिटेन करते हुए पर्स में काफी पैसे बचा लिए हैं. विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल को रिटेन किया गया है, जिसमें विराट को सबसे ज्यादा 21 करोड़ मिले हैं. पंजाब किंग्स ने किसी भी कैप्ड खिलाड़ी को रिटेन न करने का फैसला करके कई लोगों को चौंका दिया है. उनके दो रिटेंशन, शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह हैं. उसके पर्स में सबसे बड़ी राशि 110.5 करोड़ रुपये बची है. राजस्थान रॉयल्स 41 करोड़ रुपये की सबसे छोटी राशि के साथ नीलामी में उतरेगी.

बता दें कि, चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए एमएस धोनी एक बार फिर आईपीएल के आगामी सत्र में भाग लेने के लिए तैयार हैं. पांच बार की चैंपियन टीम ने उन्हें अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में बरकरार रखा है. धोनी को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है. धोनी के अलावा, उनके रिटेन किए गए खिलाड़ियों में रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा और मथीशा पथिराना शामिल हैं. धोनी ने पिछले सीजन में चोट के बावजूद सभी मैच खेले थे और नीचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए फैंस का भरपूर मनोरंजन किया था.

IPL 2025: रिटेन किये गये खिलाड़ियों की पूरी सूची

मुंबई इंडियंस : जसप्रीत बुमराह (18 करोड़), सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़), हार्दिक पंड्या (16.35 करोड़), रोहित शर्मा (16.30 करोड़), तिलक वर्मा (8 करोड़).

चेन्नई सुपर किंग्स : रुतुराज गायकवाड़ (18 करोड़), मथीशा पथिराना (13 करोड़), शिवम दुबे (12 करोड़), रवींद्र जडेजा (18 करोड़), एमएस धोनी (4 करोड़).

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : विराट कोहली (21 करोड़), रजत पाटीदार (11 करोड़), यश दयाल (5 करोड़).

दिल्ली कैपिटल्स : अक्षर पटेल (16.5 करोड़), कुलदीप यादव (13.25 करोड़), ट्रिस्टन स्टब्स (10 करोड़), अभिषेक पोरेल (4 करोड़).

कोलकाता नाइट राइडर्स : रिंकू सिंह (13 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (12 करोड़), सुनील नरेन (12 करोड़), आंद्रे रसेल (12 करोड़), हर्षित राणा (4 करोड़), रमनदीप सिंह (4 करोड़).

लखनऊ सुपर जायंट्स : निकोलस पूरन (21 करोड़), रवि बिश्नोई (11 करोड़), मयंक यादव (11 करोड़), मोहसिन खान (4 करोड़), आयुष बडोनी (4 करोड़).

सनराइजर्स हैदराबाद : पैट कमिंस (18 करोड़), अभिषेक शर्मा (14 करोड़), नितेश रेड्डी (6 करोड़), हेनरिक क्लासेन (23 करोड़), ट्रैविस हेड (14 करोड़).

गुजरात टाइटंस : राशिद खान (18 करोड़), शुभमन गिल (16.5 करोड़), साई सुदर्शन (8.5 करोड़), राहुल तेवतिया (4 करोड़), शाहरुख खान (4 करोड़).

पंजाब किंग्स : शशांक सिंह (5.5 करोड़), प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़).

राजस्थान रॉयल्स : संजू सैमसन (18 करोड़), यशस्वी जयसवाल (18 करोड़), रियान पराग (14 करोड़), ध्रुव जुरेल (14 करोड़), शिम्रोन हेटमायर (11 करोड़), संदीप शर्मा (4 करोड़).

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share