छत्तीसगढ़ के इंस्पेक्टर ने गोवा में बचाई महिला की जान, समुद्री लहर की चपेट में तीन लोग डूबे, एक को बचाया गया, दो की मौत

छत्तीसगढ़ के इंस्पेक्टर ने गोवा में बचाई महिला की जान, समुद्री लहर की चपेट में तीन लोग डूबे, एक को बचाया गया, दो की मौत

धमतरी। धमतरी पुलिस के रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा छुट्टी मनाने अपने परिवार के साथ गोवा गए थे। वहीं मुंबई में रहने वाले गुजराती परिवार के 50 लोगों का अमुलक ग्रुप से भी पुरूष एवं महिलाएं गोवा आए हुए थे। सभी 19 जुलाई को कैंडोलिम बिच में समुद्र तट पर घुमने के लिए पहुंचे थे। जब ये लोग समुद्र में नहा रहे तो अचानक आए खतरनाक समुद्री लहर की चपेट में आ गये। इस दौरान दो महिलाएं, एक पुरुष समुद्र की गहराई की ओर खींचते चले गये।

बचाव बचाव की आवाज सुनाई देते ही तट में खड़े धमतरी पुलिस के रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा जिनकी गोद में 10 माह का बच्चा था, उन्होंने अपने बच्चे को पत्नी की गोद में दिया और अपनी जान की परवाह ना करते हुए गोवा के कैंडोलिम तट पर कूद गए। निरीक्षक ने मुंबई की एक महिला की जान बचाई, जबकि इस घटना में दो लोगों को नहीं बचाया जा सका।

इस घटना के दौरान रक्षित निरीक्षक स्वयं भी लहर की चपेट में आ गए थे, लेकिन साहस का परिचय देते हुए मुंबई की महिला कल्पना को बचा लिया। जबकि दो लोग पंकज दोषी एवं हर्षिता दोषी गहरे समुद्र में डूब गए। इस घटना से उक्त ग्रुप के साथ-साथ उनके इष्ट मित्र परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

एक महिला की जान बचाने के लिए धमतरी के रक्षित निरीक्षक की अदम्य साहस की वहां उपस्थित लोगों ने सलाम किया।समुद्री लहर में फंसे एक महिला को तो उन्होंने बचा लिया, लेकिन दो लोगों को ना बचा पाने का काफी अफसोस जाहिर किये। प्रदेश अध्यक्ष सर्व गुजराती समाज छ.ग.प्रीतेश गांधी, गुजराती समाज के कीर्ति शाह, योगेश गांधी, सुधीर गांधी, कमलेश गांधी, लख्खू भाई, राजेंद्र शर्मा, दिलीप सोनी ने रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा का सम्मान किया और कहा की इस जोखिम भरे लहर से बचाने में शर्मा की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

धमतरी एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा की प्रशंसा करते हुए उन्हें इस साहसिक कार्य के शबासी भी दिये।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share