Indore News: भांजे को मामी से हुआ प्यार, तो दोस्तों के साथ मिलकर कर दी मामा की हत्या

Indore News: भांजे को मामी से हुआ प्यार, तो दोस्तों के साथ मिलकर कर दी मामा की हत्या

Indore News: मध्यप्रदेश के इंदौर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहाँ भांजे को अपनी मामी से प्यार हो गया. भांजा और मामी एक दूसरे से प्यार करते थे. फिर उस प्यार में भांजे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मामा की हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में भांजे समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है.

सिर पर पत्थर से किया वार 

जानकारी के मुताबिक़, द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र विदुर नगर में रहने वाले रूपसिंह राठौर की पत्नी पूजा और भांजा शुभम (22) का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. शुभम भी महिला के घर के पास ही रहता था. शुभम और पूजा के अवैध सम्बन्ध के बारे में रूपसिंह राठौर को पता चल गया था. जिसके बाद रूपसिंह ने दोनों को बदनाम करने की दी. इससे डरे शुभम और पूजा ने अपने अवैध सम्बन्ध के चलते रूपसिंह के मर्डर का प्लान बनाया. इसमें शुभम के चार दोस्त भी शामिल थे. उन्होंने पहले तकिए से मुंह दबाकर हत्या की फिर सिर में पत्थर मारा. उसके बाद हत्या को एक्सीडेंट बताने बताने के एक्टिवा सहित शव को नाले में फेंक दिया. 

बेटे ने किया खुलासा  

एक दिन पहले रूपसिंह राठौर का शव संदिग्ध हालत में मिला था. पहले तो यह मामला एक्सीडेंट का लग रहा था. लेकिन जब जांच पड़ताल की तो शव के सिर पर चोट के निशान मिले। जिसके बाद यह हत्या मामला सामने आया. पुलिस ने जब परिवार के लोगों से पूछताछ की तो 6 साल के बेटे ने बताया कि उसके मां और पिता के बीच अक्सर झगड़े होते थे. पुलिस ने मृतक की पत्नी पूजा और भांजा शुभम (22) के कई वीडियो कॉल सामने आये. जब सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या करने की बात कुबूल की. बताया जा रहा है मृतक का 6 साल का बेटा घटनास्थल पर मौजूद था. 

इस मामले में पुलिस ने शुभं और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है. जिसमें चार आरोपी नाबालिग है. वही मृतक की पत्नी बैतूल गयी हुई है. जिसे पकड़ने इंदौर पुलिस बैतूल गई है.

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share