Independence Day: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारी सम्मानित

Independence Day: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारी सम्मानित

Independence Day: रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया। साथ ही लोकसभा निर्वाचन प्रशिक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कलेक्टर डॉ. सिंह ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि आजादी का यह पर्व स्वतंत्रता सेनानियों की याद दिलाता है। जिनकी वजह से आज खुली हवा में सांस ले रहे है। पूर्वजों ने जान की बाजी लगाकर अपने रक्त से सींचा है। सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्यों का बेहतर तरीके से निर्वहन करें। यही हमारी राष्ट्रभक्ति है साथ ही देश की मजबूती भी इसी में है। देश के मूल नागरिकों तक उनका हक सुगमता के साथ पहुंचाना है। इस स्वतंत्रता दिवस में कार्य की क्षमता को मजबूती के साथ विस्तार करें।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश को आगे बढ़ाने में मजबूती के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें। जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप ने भी सभी अधिकारी व कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, संयुक्त कलेक्टर अभिलाषा पैंकरा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share