IND vs ZIM 3rd T20 2024: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को चटाई धूल, लगातार दूसरे टी20 मैच में दर्ज की जीत, इतने पॉईंट से लिया पहले मैच का बदला…

IND vs ZIM 3rd T20 2024: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को चटाई धूल, लगातार दूसरे टी20 मैच में दर्ज की जीत, इतने पॉईंट से लिया पहले मैच का बदला…

India vs Zimbabwe 3rd T20 2024: नईदिल्ली। आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया। तीसरे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में चार विकेट पर 182 रन बनाए हैं। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बना सकी। 

दरअसल, भारत और जिम्बाब्वे के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मैच में टीम इंडिया ने 23 रनों से जीत हासिल कर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। इस मैच में जिम्बाब्वे की टीम कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। सिकंदर रजा की टीम एक बार फिर गेंद और बल्ले से फ्लॉप साबित हुई।

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में चार विकेट पर 182 रन बनाए। इस मुकाबले में शुभमन गिल ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का तीसरा अर्धशतक जड़ा। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ 49 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर पवेलियन लौटे। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बना सकी।

बता दें कि, जिम्बाब्वे की शुरुआत इस मैच में झटके के साथ हुई। उन्हें पहला झटका आवेश खान ने मधवेरे के रूप में दिया। वह सिर्फ एक रन बना सके। इसके बाद विकेटों के गिरने का सिलसिला जारी रहा। सात ओवर के अंदर जिम्बाब्वे के पांच विकेट गिर गए। इस मैच में मारुमनी 13, बेनेट चार, रजा 15, कैंपबेल एक रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोर्चा मायर्स और मदांडे ने संभाला। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 77 रनों की साझेदारी हुई, जिसे सुंदर ने तोड़ा। उन्होंने मदांडे को आउट किया। वह 26 गेंदों में 37 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मायर्स 49 गेंदों पर 65 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 45 गेंदों में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक लगाया। इसके अलावा मसाकाद्जा 18 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए सुंदर ने तीन और आवेश ने दो विकेट चटकाए। वहीं, खलील के नाम एक विकेट रहा।

दोनों टीमों की प्लेइंग

भारत की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, रियान पराग, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार, खलील अहमद।

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: सिकंदर रजा (कप्तान), वेस्ली मधेवेरे, इनोसेंट काइया, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, जॉनथन कैंपबेल, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, ल्यूक जोंगवे, ब्लेसिंग मुजारबानी, टेंडाई चतारा।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share