Chhattisgarh Laal Batti: बोर्ड, निगमों की नियुक्तियों में सामान्य वर्ग और OBC को साधने सोशल इंजीनियरिंग, देखिए किस वर्ग से किसे मिली नवरात्रि का उपहार

Chhattisgarh Laal Batti: बोर्ड, निगमों की नियुक्तियों में सामान्य वर्ग और OBC को साधने सोशल इंजीनियरिंग, देखिए किस वर्ग से किसे मिली नवरात्रि का उपहार

Chhattisgarh Laal Batti: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कल रात 36 बोर्ड और निगमों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर राजनीतिक नियुक्तियों का आदेश जारी कर दिया। राज्य सरकार द्वारा जारी सूची पर नजर डालें तो पता चलता है कि ओबीसी व सामान्य वर्ग के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भरोसा करते हुए राज्य सरकार ने उन्हें काम करने का अवसर दिया है। जाहिर है, बीजेपी का ये अलग अंदाज का सोशल इंजीनियरिंग है।

बहरहाल, नवरात्रि का पर्व उन नेताओं के लिए शुभ साबित हुआ जो राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही लालबत्ती के लिए अपनी संभावनाएं टटोल रहे थे। संभावनाएं टटोलने वाले कितने नेता लालबत्ती पाने में सफल रहे और कितने को असफलता हाथ लगी यह भी कुछ ही दिनों में सामने आ जाएगा। बहरहाल सरकार द्वारा जारी सूची पर नजर डालें तो संगठन क प्रति वफादारी दिखाने वाले नेताओं पर दिल्ली के साथ ही मुख्यमंत्री विषणुदेव साय ने भरोसा जताया है। इन नियुक्तियों में जातिगत समीकरणों का खास ख्याल रखा गया है। ऐसा भी कह सकते हैं कि नेताओं के पार्टी के प्रति वफादारी के साथ ही जातिगत समीकरण भी बहुत बड़ा मुद्दा और मापदंड रहा है। जातिगत समीकरण के साथ ही क्षेत्रीय संतुलन पर भी जोर दिया गया है। मैदानी इलाके से लेकर उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ को भी प्रतिनिधित्व का अवसर मिला है।

नियुक्तियों में ऐसे चला सोशल इंजीनियरिंग

निगम व बोर्ड अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की नियुक्ति में राज्य सरकार ने जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए वर्ग विशेष को साधने और संतुष्ट करने का पूरा- पूरा ध्यान रखा है। राज्य सरकार ने कुछ इस तरह जातिगत समीकरणों को साधने का काम किया है।

ओबीसी-13, सामान्य वर्ग-16, अजजा-4, अल्पसंख्यक-2, अनुसूचित जाति-01

ये हुए रिपीट

डा रमन सिंह सरकार के दौर में भूपेंद्र सवन्नी, रामप्रताप सिंह और नीलू शर्मा को लालबत्ती मिली थी। मौजूदा दौर में भी वे दूसरी बार लालबत्ती पाने में सफल रहे।

दो हारे पर भरोसा

भाजपा ने विधानसभा चुनाव में पराजित दो नेताओं पर भी लाल बत्ती वितरण में विश्वास व्यक्त किया है। इनमें पूर्व विधायक सौरभ सिंह और अनुराग सिंह देव शामिल हैं। सौरभ सिंह विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस से हार गए थे। तो अनुराग सिंहदेव को भी पराजय का सामना करना पड़ा था।

पूर्व गृह मंत्री को भी कुर्सी

छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा को पार्टी ने सम्मान दिया है। उन्हें अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम की कुर्सी सौंपी गई है। हालांकि, इतने वरिष्ठ स्तर पर काम कर चुके किसी नेता को निगम का दायित्व पहली बार सौंपा गया है।

————–

किस वर्ग से कौन

A. सामान्य वर्ग

1. राजा पाण्डेय, अध्यक्ष छ.ग. पाठ्य पुस्तक निगम

2. राजीव अग्रवाल,अध्यक्ष छ.ग. स्टेट इंडस्ट्रीयल डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड

3. नीलू शर्मा,अध्यक्ष छग पर्यटन मंडल

4. संदीप शर्मा, अध्यक्ष राज्य खाद्य आयोग

5. केदार नाथ गुप्ता,अध्यक्ष राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित रायपुर

6. संजय श्रीवास्तव, अध्यक्ष छग स्टेट सिविल सप्लाईज कारपोरेशन

7. योगेशदत्त मिश्रा, अध्यक्ष छ.ग. श्रम कल्याण मण्डल

8. दीपक महस्के, अध्यक्ष छ.ग. मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड

9. लोकेश कावड़िया, अध्यक्ष छ.ग. निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम

10. शालिनी राजपूत, अध्यक्ष राज्य समाज कल्याण बोर्ड

11. डॉ. वर्णिका शर्मा, अध्यक्ष राज्य बाल संरक्षण आयोग

12. राकेश पाण्डेय, अध्यक्ष छ.ग. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड

13. सौरभ सिंह, अध्यक्ष छ.ग. खनिज विकास निगम

14. शशांक शर्मा,अध्यक्ष छ.ग. संस्कृति परिषद

15. शम्भू नाथ चक्रवती,अध्यक्ष छ.ग. माटीकला बोर्ड

16. अनुराग सिंह देव, अध्यक्ष छ.ग. गृह निर्माण मण्डल

B. ओबीसी वर्ग

1. मोना सेन, अध्यक्ष छ.ग. राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड

2. गौरीशंकर श्रीवास, उपाध्यक्ष छ.ग. राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड

3. चन्द्रकान्ति वर्मा, उपाध्यक्ष राज्य समाज कल्याण बोर्ड

4. सुरेन्द्र कुमार बेसरा,अध्यक्ष छ.ग. अंतव्यवसायी सहकारी वित्त एव विकास निगम

5. जितेन्द्र कुमार साहू,अध्यक्ष छ.ग. राज्य तेलघानी विकास बोर्ड

6. प्रफुल्ल विश्वकर्मा,अध्यक्ष छ.ग. लौह शिल्पकार विकास बोर्ड

7. प्रहलाद रजक, अध्यक्ष छ.ग. रजककार विकास बोर्ड

8. भरत लाल मटियारा, अध्यक्ष छ.ग. मछुआ कल्याण बोर्ड

9. लखन लाल धीवर, उपाध्यक्ष छ.ग. मछुआ कल्याण बोर्ड

10. सुरेश कुमार चंद्रवंशी, अध्यक्ष छ.ग. राज्य कृषक कल्याण परिषद्

11. चन्द्रहास चन्द्राकर, अध्यक्ष छ.ग. राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमि.

12. चंदूलाल साहू, अध्यक्ष छ.ग. राज्य खाद्य आयोग

13. नन्दकुमार साहू (नंदे साहू), अध्यक्ष रायपुर विकास प्राधिकरण, रायपुर

C. अजा वर्ग

1. ध्रुव कुमार मिर्धा, अध्यक्ष छ.ग. चर्म शिल्पकार बोर्ड

D. अजजा

1. रामप्रताप सिंह, अध्यक्ष छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल

2. राम सेवक पैंकरा, अध्यक्ष छ.ग. राज्य वन विकास निगम

3. विकास मरकाम, अध्यक्ष छ.ग. आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधी पादप बोर्ड

4. श्रीनिवास राव मद्दी, अध्यक्ष छ.ग. राज्य वित्त आयोग

E. अल्पसंख्यक वर्ग

1. भूपेन्द्र सवन्नी, अध्यक्ष छ.ग. राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा)

2. अमरजीत सिंह छाबड़ा, अध्यक्ष छ.ग. राज्य अल्पसंख्यक आयोग

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share