CG में महिला ने दिया 4 बच्चों का जन्म: दो पत्नियों से नहीं हुए बच्चे तो तीसरी शादी की, फिर तीसरी पत्नी ने दिया एक साथ चार बच्चों को जन्म

CG में महिला ने दिया 4 बच्चों का जन्म: दो पत्नियों से नहीं हुए बच्चे तो तीसरी शादी की, फिर तीसरी पत्नी ने दिया एक साथ चार बच्चों को जन्म

Sukma birth of four children सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में एक युवक की तीसरी पत्नी ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। सभी बच्चे स्वस्थ बताये जा रहे है। जन्मे बच्चों में दो लड़की और दो लड़का हैं। चारों का जन्म जगदलपुर के महारानी अस्पताल के एनआईसीयू वार्ड में हुआ है।

जानिए पूरी कहानी

जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला सुकमा के तोंगपाल क्षेत्र अंतर्गत जैमेर गांव का है। यहां रहने वाले हिड़मा कवासी की तीसरी पत्नी 24 वर्षीय को 25 जुलाई को लेबर पेन हुआ था। जिसके बाद परिजनों ने जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती कराया। 26 जुलाई को महिला का ऑपरेशन डाॅक्टरों ने किया। इससे पहले सोनोग्राफी निकाली गई थी। सोनोग्राफी में महिला के गर्भ में तीन बच्चे होने की जानकारी डाॅक्टरों ने दी थी। महिला का ऑपरेशन किया गया तो उसने चार बच्चों को जन्म दिया। सभी बच्चे सुरक्षित हैं। तीन बच्चों का वनज दो किलों और एक बच्चे का वनज डेढ़ किलो है। बच्चों का उपचार (NICU) में रखकर डाॅक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है।

बच्चों के पिता ने की है तीन शादी

बच्चों के पिता हिड़मा कवासी ने पहली शादी हुंगी नाम की महिला से की, जिससे उसकी एक बेटी थी। बच्ची जब 9वीं कक्षा में थी तब बीमारी की वजह से उसकी मौत हो गई। फिर कई सालों तक उसके बच्चे नहीं हुये। हिड़मा ने उसी इलाके में रहने वाली एक अन्य महिला से दूसरी शादी की। कई सालों तक दूसरी पत्नी से भी बच्चे नहीं हुये। जिसके बाद हिड़मा ने साल 2021 को तीसरी शादी की। तीन साल बाद तीसरी पत्नी से चार बच्चे हुये। एक साथ चार बच्चे होने से परिजनों में ख़ुशी का माहौल हैं, वहीं इस खबर के बाद गांव ही नहीं आसपास के गांव से भी लोग बच्चों को देखने अस्पताल पहुंच रहे हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share