IED Blast: नारायणपुर में IED ब्लास्ट में ITBP के 2 जवान घायल, नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे थे जवान

IED Blast: नारायणपुर में IED ब्लास्ट में ITBP के 2 जवान घायल, नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे थे जवान

नारायणपुर, एनपीजी न्यूज। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में IED ब्लास्ट की चपेट में ITBP के 2 जवान आ गए हैं। दोनों जवान गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि घायलों को तत्काल घटनास्थल से जिला अस्पताल लाया गया। यहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया है। दोनों जवान नक्सली ऑपरेशन से लौटते वक्त IED की चपेट में आए हैं।

रायपुर एयरलिफ्ट करने की तैयारी

बताया जा रहा है कि अबूझमाड़ के मोहंदी इलाके में आज 19 अक्टूबर को ब्लास्ट हुआ है। घायलों को रायपुर एयरलिफ्ट करने की भी तैयारी है। नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के ही थुलथुली गांव में 3 अक्टूबर को मुठभेड़ हुई थी। इस एनकाउंटर में 38 नक्सली मारे गए थे।

सुरक्षाबल के मनोबल को तोड़ने के लिए नक्सली लगाते हैं IED

पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि ओरछा ब्लॉक के मोहंदी में हुई आईईडी ब्लास्ट में घायल जवानों को प्राथमिक इलाज के बाद एयरलिफ्ट कर रायपुर भेजा जा रहा है। दरअसल नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में नक्सली लगातार सुरक्षा बल के मनोबल को तोड़ने के लिए आईईडी लगाते हैं, जिसकी चपेट में अक्सर सर्चिंग पर निकले जवान आ जाते हैं। बता दें कि पूरे बस्तर में एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा है। ऐसे में नक्सली भी लगातार सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए आईईडी विस्फोट कर रहे हैं। 

अबूझमाड़ में मारे गए हैं 38 नक्सली

अबूझमाड़ में ही 4 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा नक्सल एनकाउंटर हुआ था। इस मुठभेड़ के बाद 31 नक्सलियों के शव बरामद किए गए थे। शुक्रवार को ही पुलिस ने नक्सलियों के 7 और कैडर मारे जाने का दावा किया, जिसके बाद अब अबूझमाड़ मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। दंतेवाड़ा पुलिस ने 38 नक्सलियों की शिनाख्ती की लिस्ट भी जारी की है। अबूझमाड़ मुठभेड़ में 2 करोड़ 62 लाख के इनामी नक्सली मारे गए हैं।

इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस यानि IED के बारे में जानें

इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) एक बम है। नक्सली या आतंकवादी हमलों के दौरान IED का इस्तेमाल बहुत ज्यादा किया जाता है। इससे व्यक्ति या संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जाता है। IED को दूरस्थ स्थानों से विस्फोटित किया जा सकता है या किसी विशेष स्थान पर रखा जा सकता है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share