IAS Transfer 2024: सेलिब्रिटी IAS टीना डाबी और उनके पति को मिली बड़ी पोस्टिंग, प्रदीप गवांडे इस बड़े जिले के बने कलेक्टर

IAS Transfer 2024: सेलिब्रिटी IAS टीना डाबी और उनके पति को मिली बड़ी पोस्टिंग, प्रदीप गवांडे इस बड़े जिले के बने कलेक्टर

IAS Transfer 2024: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. सरकार ने गुरुवार देर रात 108 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं.  कई अफसरों को अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है. वहीं दो दर्जन से अधिक जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं. राजस्थान कैडर की चर्चित आईएएस अधिकारी टीना डाबी और उनके पति प्रदीप गवांडे को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. 

2016 बैच की आईएएस अधिकारी टीना डाबी को बाड़मेर जिले का कलेक्टर बनाया है. वर्त्तमान में वह जयपुर में रोजगार गारंटी योजना (EGS) विभाग में कमिश्नर के पद पर कार्यरत हैं. बता दें, आईएएस टीना डाबी जैसलमेर की कलेक्टर रह चुकी हैं. वहीँ उनके पति प्रदीप गवांडे जो बीकानेर में उपनिवेशन विभाग में कमिश्नर के पद पर तैनात थे. उन्हें जालोर जिले की जिम्मेदारी दी गई है. आईएएस प्रदीप गवांडे 2013 बैच के अफसर हैं. 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share