IAS Transfer 2024: कलेक्टर को हटाकर CM विष्णुदेव ने अफसरशाही को दिया बड़ा संदेश, पुअर परफार्मेंस स्वीकार्य नहीं…

IAS Posting 2024 रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शाम बस्तर के कलेक्टर विजय दयाराम को हटा दिया। उनकी जगह सुकमा के कलेक्टर हरीश एस0 को बस्तर का नया कलेक्टर अपाइंट किया है। हरीश की जगह पर भिलाई नगर निगम के कमिश्नर देवेश ध्रुव को कलेक्टर बनाकर सुकमा भेजा गया है। मुख्यमंत्री के इस एक्शन से ब्यूरोक्रेसी चौंक गई है।
ज्ञातव्य है, दो दिन का कलेक्टर और एसपी कांफ्रेंस कल शाम को खतम हुआ था। दोनों दिन मुख्यमंत्री सर्किट हाउस के कॉन्फ्रेंस में बैठे रहे। उन्होंने एक-एक चीजों को खुद आब्जर्ब किया। बताते हैं, कलेक्टर काफ्रेंस में बस्तर जिले का परफार्मेंस काफी पुअर रहा। राजस्व से लेकर बाकी विकास कार्यों में में भी बस्तर फीसड्डी रहा। हालांकि, बस्तर कलेक्टर सरकार के राडार पर पहले से थे। कई बार उनके ट्रांसफर की चर्चाएं चली मगर ऐन वक्त पर उनका तबादला रुक गया था।
लोकसभा चुनाव होने के पहले से उन्हें हटाए जाने की अटकलें चल रही थी। मगर कलेक्टर काफ्रेंस उनकी विदाई की वजह बन गई। बहरहाल, मुख्यमंत्री ने एक झटके में कलेक्टर की छुट्टी कर ब्यूरोक्रेसी को बड़ा संदेश दिया है। वह यह कि अब काम नहीं करोगे तो इसी तरह कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में भी मुख्यमंत्री ने इशारों में कहा था कि पुअर परफार्मेंस वाले अफसर संभल जाएं, वरना वे कार्रवाई करेंगे। और 24 घंटे के भीतर बस्तर कलेक्टर को हटा दिया गया।






