IAS Sanjay Dubey: आईएएस संजय दुबे हुए पदोन्नत, अपर मुख्य सचिव बने, आदेश जारी

IAS Sanjay Dubey: मध्य प्रदेश के 1993 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आईएएस संजय दुबे को प्रमोशन दिया गया है. उन्हें अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है.मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के अध्यक्ष संजय बंदोपाध्याय के सेवानिवृत्ति के बाद वो अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत किये गए हैं. उनके विभाग में फेरबदल नहीं किया गया है. इस सम्बन्ध में मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है.






