IAS Richa Sharma Biography in Hindi: आईएएस ऋचा शर्मा का जीवन परिचय…

IAS Richa Sharma Biography in Hindi: आईएएस ऋचा शर्मा का जीवन परिचय…

IAS Richa Sharma Biography: ऋचा शर्मा छत्तीसगढ़ कैडर की 1994 देश की आईएएस अफसर है। वह दिल्ली की रहने वाली है। उनका जन्म 26 मार्च 1969 को हुआ है। उन्होंने बीए ऑनर्स से स्नातक करने के बाद एमए भी किया है। पब्लिक पॉलिसी एंड मैनेजमेंट में उन्होंने पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा भी किया है। 1993 यूपीएससी निकालकर वे 1994 बैच की आईएएस अफसर बनी। 4 सितंबर 1994 को उन्होंने आईएएस की सेवा ज्वाइन की।

आईएएस ऋचा शर्मा दो बार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहीं हैं। 2015 में वे पहली बार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटी थी। दूसरी बार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में जाने पर वे पहले केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर रहीं फिर उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यरत थीं। रमन सरकार की तीसरी पारी में 2015 में केंद्रीय प्रतिनयुक्ति से लौटने पर उन्हें प्रमुख सचिव खाद्य विभाग बनाया गया था। 2019 में वे फिर से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दूसरी बार चली गईं थीं।

इसी वर्ष जनवरी में ऋचा शर्मा को अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया। जिसके बाद पदोन्नति का लाभ लेने हेतु उन्हें होम कैडर छत्तीसगढ़ के लिए केंद्र ने रिलीव कर दिया। छत्तीसगढ़ में आईएएस अफसरों की सीनयरिटी लिस्ट को देखें तो वो फिलहाल 5 वें नंबर पर हैं। 1989 बैच के अमिताभ जैन, 1991 बैच की रेणु पिल्ले, 1992 बैच के सुब्रत साहू, 1993 बैच के अमित अग्रवाल के बाद 1994 बैच की ऋचा शर्मा का पांचवा नंबर है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share