IAS Posting: IAS पद स्‍थापना आर्डर: इस आईएएस अफसर का सरकार ने बदला प्रभार, देखें जीएडी का आर्डर

IAS Posting: IAS पद स्‍थापना आर्डर: इस आईएएस अफसर का सरकार ने बदला प्रभार, देखें जीएडी का आर्डर

IAS Posting: रायपुर। राज्‍य सरकार ने मंत्रालय में पदस्‍थ एक आईएएस अफसर के प्रभार में बदलाव किया है। सामान्‍य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार आईएएस चंदन कुमार को वित्‍त विभाग में पदस्‍थ किया गया है।

जीएडी से जारी आदेश के अनुसार चंदन कुमार (2011), विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार विशेष सचिव, सामान्य प्रशासन को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त विशेष सचिव, वित्त विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए विशेष सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग एवं विशेष सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। चंदन कुमार, विशेष सचिव, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वित्त विभाग के विशेष सचिव (बजट) का कार्य किया जावेगा।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share