IAS KK Pathak News: IAS केके पाठक की बड़ी कार्रवाई, सभी विश्वविद्यालयों के वीसी और रजिस्ट्रार के वेतन पर लगाई रोक

IAS KK Pathak News: बिहार में कुछ महिनों से शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक का स्कूल के टाइमिंग को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इसी बीच केके पाठक ने विश्वविद्यालयों को लेकर बड़ा एक्शन लिया है. केके पाठक ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति (vice chancellor ) और रजिस्ट्रार के वेतन पर रोक लगा दी है. साथ ही शो कॉज नोटिस जारी किया है.


जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को शिक्षा विभाग की ओर से बैठक बुलाई गयी थी. बुधवार, 28 फरवरी को विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव् और परीक्षा निरीक्षक समेत सभी अधिकारियों को अनिवार्य रूप से शामिल होने को कहा गया था. इसके बावजूद कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे. जिसके बाद केके पाठक ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति समेत सभी अधिकारियों के वेतन पर रोक लगा दी. इतना ही नहीं विश्वविद्यालय के बैंक खाते को भी फ्रीज कर दिया गया है. साथ ही बैठक में उपस्थित नहीं को लेकर केके पाठ ने शो कॉज नोटिस जारी किया है. उन्होंने बैठक में शामिल नहीं होने पर वीसी और रजिस्ट्रार से स्पष्टीकरण मांगा है कि 28 फरवरी की अहम बैठक में आप लोग मौजूद नहीं थे. लिहाजा क्यों नहीं आप लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की जाए?
बता दें इस बैठक को लेकर राजभवन ने अनुमति नहीं दी थी. दरअसल राजभवन के ओर से विश्वविद्यालय पदाधिकारिओं को बैठक में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया गया था. विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने राजभवन का निर्देश माना और बैठक में शामिल नहीं हुए.






