Hyundai Inster EV: हुंडई ने पेश की किफायती इंस्टर इलेक्ट्रिक गाड़ी, एक चार्ज में चलेगी 355 किलोमीटर

Hyundai Inster EV: हुंडई ने अपनी नई छोटी इलेक्ट्रिक कार ‘इंस्टर’ को 2024 बुसान इंटरनेशनल मोबिलिटी शो में पेश किया है। यह कार हुंडई की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक गाड़ी होगी। इसे हुंडई कैस्पर के आधार पर बनाया गया है, जो 2021 से कोरिया में बिक रही है। आइए जानते है पेश हुई इस हुंडई इंस्टर ईवी कार के सभी फीचर्स के बारें में विस्तार से।
हुंडई इंस्टर का डिजाइन और सुविधाएं
इंस्टर को शहर की भीड़भरी सड़कों पर आसानी से चलाने के लिए बनाया गया है। इसमें बैठने और सामान के लिए काफी जगह है। कार की शक्ल छोटी एसयूवी जैसी है। इसमें चौड़े फेंडर, अलग तरह का बम्पर और मजबूत स्किड प्लेट लगे हैं। कार में एलईडी लाइट्स और गोल हेडलाइट्स हैं। पीछे की तरफ इंस्टर का नाम लिखा है और गोल टेल लाइट्स लगी हैं।
हुंडई इंस्टर के रंग विकल्प
इंस्टर कई रंगों में मिलेगी जैसे एटलस व्हाइट, टॉमबॉय खाकी, बिजारिम खाकी मैट और अनब्लीच्ड आइवरी। नए रंग विकल्पों में सिएना ऑरेंज मेटैलिक, एयरो सिल्वर मैट, डस्क ब्लू मैट, बटरक्रीम येलो पर्ल और एबिस ब्लैक पर्ल शामिल हैं। कुछ रंगों में कार का ऊपरी हिस्सा काला होगा।
हुंडई इंस्टर का इंटीरियर
कार के अंदर दो बड़ी स्क्रीन हैं – एक ड्राइवर के लिए और दूसरी मनोरंजन के लिए। नीचे फोन चार्ज करने की जगह है। स्टीयरिंग व्हील पर खास डिजाइन है। सभी सीटें पूरी तरह से फ्लैट हो सकती हैं। अगली सीटों में बेंच सीट का विकल्प है और वही पिछली सीटें आगे-पीछे और झुकाई जा सकती हैं।
हुंडई इंस्टर में पर्यावरण अनुकूल सामग्री
इंस्टर में पर्यावरण के अनुकूल सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इसका पेंट पुराने टायरों से बना है। अंदर की चीजें पुरानी प्लास्टिक की बोतलों और गन्ने से बनी हैं।
हुंडई इंस्टर की बैटरी और रेंज
इस कार में एक मोटर है जो दो अलग-अलग पावर में मिलती है। इसमें 42 किलोवाट-घंटा या 49 किलोवाट-घंटा की बैटरी है। हुंडई का कहना है कि बड़ी बैटरी वाला मॉडल एक बार चार्ज करने पर 355 किलोमीटर तक चल सकता है।
हुंडई इंस्टर की चार्जिंग सुविधाएं
इंस्टर से दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं, जैसे साइकिल या कैंपिंग के सामान। इसमें 11 किलोवाट का चार्जर आता है। तेज चार्जर से 30 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।
हुंडई इंस्टर की लेटेस्ट मॉडर्न तकनीक
इस कार में कई लेटेस्ट मॉडर्न सुविधाएं हैं जैसे रंगीन लाइटिंग, डिजिटल डैशबोर्ड और वन-टच सनरूफ। इसमें कई सुरक्षा सिस्टम भी हैं जो ड्राइविंग को सुरक्षित बनाते हैं।
हुंडई इंस्टर की उपलब्धता
इंस्टर पहले कोरिया में इस बिकनी शुरू होगी। फिर यूरोप, मध्य पूर्व और एशिया के कुछ देशों में आएगी। हुंडई आगे चलकर इंस्टर क्रॉस नाम का एक और मॉडल लाने की सोच रही है। अभी इंस्टर के भारत में आने की कोई खबर नहीं है, लेकिन भारत में हुंडई एक्सटर ईवी ला सकती है जो टाटा पंच ईवी से मुकाबला करेगी।






