Housefull 5: अब फिल्म हाउसफुल 5 और भी होगा कॉमेडी ड्रामा से भरपूर, इन पांच बोल्ड हिरोइनें की होगी एंट्री, एक तो रह चकी है…

Housefull 5: अब फिल्म हाउसफुल 5 और भी होगा कॉमेडी ड्रामा से भरपूर, इन पांच बोल्ड हिरोइनें की होगी एंट्री, एक तो रह चकी है…

Housefull 5: मुंबई। अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म हाउसफुल का पहला पार्ट साल 2010 में रिलीज हुआ था। दर्शकों ने फिल्म को इतना प्यार दिया कि फिल्म के चार और पार्ट रिलीज हुए। अब फिल्म के पांचवे पार्ट की तैयारी हो रही है। हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार, ऋतेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जैकी श्रॉफ और डीनो मोरिया नजर आएंगे। वहीं, हिरोइनों की बात करें तो फिल्म के लिए पांच हिरोइनों को साइन कर लिया गया है। इन नामों में एक नाम उस एक्ट्रेस का है जो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुकी है। 

दरअसल, फिल्म के लिए जैकलिन फर्नांडीस, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्या शर्मा को साइन किया गया है। सौंदर्या शर्मा को बिग बॉस 16 में देखा गया था। फिल्म से जुड़े सूत्रों ने पिंकविला को बताया कि 15 सिंतबर से लंदन में फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। लंदन में 45 दिनों तक इस फिल्म के सीन्स शूट किए जाएंगे। इस फिल्म की खास बात यह है कि इस फिल्म को एक क्रूज पर सेट किया गया है। सूत्रों ने बताया कि पहले फिल्म के कुछ सीन लंदन में शूट होंगे, इसके बाद फिल्म का बाकी हिस्सा क्रूज पर शूट होगा।

बता दें, साजिद नाडियाडवाला फिल्म को साल 2025 के बकरीद वाले वीकेंड पर रिलीज करने का प्लान कर रहे हैं। हाउसफुल का पहला पार्ट साल 2010 में आया था। इसके बाद, साल 2012 में हाउसफुल 2 रिलीज हुई, साल 2016 में हाउसफुल 3 और साल 2019 में हाउसफुल 4 रिलीज हुई थी। अब दर्शकों को बेसब्री से हाउसफुल 5 का इंतजार है। अक्षय कुमार के फैंस उन्हें उनके कॉमेडी के अवतार में देखने के लिए उत्साहित हैं। इस फिल्म को तरुण मनसुखानी डायरेक्ट कर रहे हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share