Hathras Satsang Stampede: हाथरस सत्संग भगदड़ में अब तक 120 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल

Hathras Satsang Stampede: यूपी के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान हुए भयानक भगदड़ में अब तक 1120 लोगों की मौत हो चुकी है। आगरा जोन के एडीजी ने इस खबर की पुष्टि की है। भगदड़ में सौ से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। यह हादसा तब हुआ जब प्रवचन के दौरान भीड़ और गर्मी के कारण कुछ लोग बेहोश हो गए और अचानक भगदड़ मच गई।
हैसे हुआ हादसा?
भोले बाबा के प्रवचन के दौरान फुलराई गांव में उम्मीद से अधिक भीड़ जमा हो गई थी, जहां लगभग सवा लाख लोग पहुंचे थे। भीड़ और गर्मी के कारण लोग बेहोश होने लगे और भगदड़ मच गई। सैकड़ों लोग गिर गए और बाकी लोग उन्हें कुचलते हुए भागने लगे। बेहोश लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया और उनके शव एटा, हाथरस और अलीगढ़ भेजे गए हैं। घायलों का इलाज भी इन्हीं स्थानों पर चल रहा है।
योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताते हुए जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने आगरा जोन के एडीजी और अलीगढ़ कमिश्नर को जांच का काम सौंपा है। मुख्यमंत्री ने लखनऊ से मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, संदीप सिंह, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार को घटनास्थल पर तत्काल पहुंचने का निर्देश दिया है। योगी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और पीड़ितों के इलाज के लिए समुचित इंतजाम करने के आदेश दिए हैं।
अस्पतालों की स्थिति
हादसे के बाद इतने घायल पहुंचे कि सरकारी अस्पतालों में स्ट्रेचर की कमी हो गई। सीएचसी के बाहर लोगों को तड़पते देखा गया। हाथरस प्रशासन ने प्राइवेट अस्पतालों को भी अलर्ट कर दिया है और सभी से बेड रिजर्व रखने को कहा गया है। घायल लोगों को प्राइवेट अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया है। अस्पतालों में लोग अपने बिछड़े हुए प्रियजनों को तलाशते नजर आ रहे हैं। यह हादसा दिखाता है कि बड़े आयोजनों में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की सख्त जरूरत है ताकि ऐसे दुखद घटनाओं को टाला जा सके।






