Hair Cut According To Zodiac Sign : हेयर कट वो भी राशि के अनुसार… जी हां यहां पढ़ें कैसा हो राशि के अनुसार हेयर कट

Hair cut According To Zodiac Sign : क्या आपको पता है कि बाल भी राशि के अनुसार काटे जा सकते हैं और ये आपके लिए शुभ माना जाता है.
शायद ही आप जानते हों कि आपके बालों की स्टाइल आपकी किस्मत चमका सकती है. राशि के अनुसार अलग- अलग नाम वाली महिलाओं के लिए बालों को लेकर कई विधान हैं.
आइए जानते हैं राशि के अनुसार आपको कौन सी हेयर कट या स्टाइल देगी शुभ फल.

मेष राशि (Aries): इस राशि की महिलाओं के लिए स्टेप कट हेयर स्टाइट शुभ माना गया है.
वृषभ राशि (Taurus): आपके लिए अपने बालों की कटिंग कंधे से कुछ नीचे रखने पर फलदाई होगी.
मिथुन राशि (Gemini): ज्योतिष के अनुसार, लंबे बाल रखना आपके लिए लाभप्रद होगा.
कर्क राशि (Cancer): इस राशि की महिलाओं को अपने गर्दन तक बाल कटवाने चाहिए. साथ ही आप यू कट हेयर स्टाइल रखना भी आपके लिए शुभ होगा.
सिंह राशि (Leo): सिंह राशि की महिलाओं को गर्दन तक बाल रखना चाहिए. इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी.
कन्या राशि (Virgo): इस राशि की महिलाओं के लिए सीधे बाल रखना पसंद होता है और यही इनके लिए लाभकारी भी होगा.
तुला राशि (Libra): तुला राशि वाली महिलाओं को लेयर कट स्टाइल रखना चाहिए. यह उनके लिए लाभप्रद होगी.
धनु राशि (Sagittarius): इस राशि की महिलाओं को सीधे और लंबे बाल रखना चाहिए.
मकर राशि (Capricorn): मकर राशि वाली महिलाओं के लिए लंबे बाल और साथ ही लेयर कट रखना फायदेमंद माना गया है.
कुंभ राशि (Aquarius): कुंभ राशि की महिलाओं को विभिन्न तरह की चोटियां बनाना चाहिए. साथ ही आपको जूड़े बनाना भी लाभदायक होगा.
मीन राशि (Pisces): इस राशि की महिलाओं को कंधे तक बाल रखना चाहिए. इसके अलावा मीन राशि वाली महिलाओं को घुंघराले बाल रखने पर शुभ फल देते हैं.






