Gwalior Fire News: अस्पताल में बड़ा हादसा, ट्रॉमा सेंटर में AC फटने से लगी आग, एक मरीज की मौत, 10 थे भर्ती

Gwalior Fire News: अस्पताल में बड़ा हादसा, ट्रॉमा सेंटर में AC फटने से लगी आग, एक मरीज की मौत, 10 थे भर्ती

Gwalior Fire News: मध्य प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है. ग्वालियर जिले के नामी अस्पताल के ट्रामा सेंटर में एसी ब्लास्ट हो गया. जिससे  ट्रामा सेंटर में में आग लग गयी. इस हादसे में एक मरीज की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अन्य मरीज को सुरक्षित निकाल लिया गया है. 

जानकारी के मुताबिक़, घटना ग्वालियर के नामी अस्पताल जयारोग्य अस्पताल का है. मंगलवार सुबह सात बजे अस्पताल के ट्रामा सेंटर में एसी में ब्लास्ट हो गया. जिस वजह से आग लग गयी. घटना के दौरान ट्रॉमा सेंटर में दस मरीज भर्ती थे. हादसे के बाद हड़कंप मच गया. इस हादसे में क मरीज की मौत हो गई। मृतक मरीज दो दिन से वेंटीलेटर पर ही था. 

जबकि अन्य 9 मरीज को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया  है. उन्हें दूसरे रूम में शिफ्ट किया गया है. ब्लास्ट की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रबंधन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया गया. अस्पताल प्रबंधन का कहना है घटना की जांच की जा रही है. 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share