Gupt Navratri 2025: कब से शुरू हो रहा है गुप्त नवरात्रि? जानें कलश स्थापना समेत सही डेट और पूजन विधि…

Gupt Navratri 2025: कब से शुरू हो रहा है गुप्त नवरात्रि? जानें कलश स्थापना समेत सही डेट और पूजन विधि…

Gupt Navratri 2025: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। पूरे नौ दिनों तक भक्त देवी मां की भक्ति में लीन रहते हैं। बता दें पूरे वर्ष में चार बार नवरात्रि मनाई जाती है। यह नवरात्रि चैत्र, आश्विन, अषाढ़ और माघ माह में पड़ती हैं। माघ माह की नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। तो आइए जानते हैं कि इस साल गुप्त नवरात्रि कब से शुरू होने वाले हैं…

कब से शुरू है गुप्त नवरात्रि:- पंचांग के अनुसार, माघ महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 29 जनवरी 2025 को शाम 06: 05 मिनट पर होगा और 30 जनवरी 2025 को शाम 04: 20 बजे समाप्त होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, 30 जनवरी 2025 से माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। जिसका समापन 7 फरवरी 2025 को होगा।

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त:- 30 जनवरी को घटस्थापना के दो शुभ मुहूर्त है। इस दौरान आप विधि-विधान से घटस्थापना कर सकते हैं। इस दिन 9:25 ए एम से 10:46 ए एम तक पहला मुहुर्त है। इसके बाद 12:13 पी एम से 12:56 पी एम तक कलश स्थापित करने का अभिजित मुहूर्त रहेगा।

पूजा सामग्री लिस्ट:- माघ गुप्त नवरात्रि में पूजा के लिए मां दुर्गा की फोटो, लाल चुनरी, श्रृंगार सामग्री, चावल, दुर्गा सप्तशती की किताब, गंगाजल, आम की पत्तियां, चंदन, नारियल, कपूर, जौ के बीज, मिट्टी के बर्तन, गुलाल, सुपारी, पान का पत्ता, लौंग, इलायची, फल, फूल, कलश, जौ, लाल रंग का वस्त्र, कपूर, धूपबत्ती, दीपक, घी समेत पूजा की सभी सामग्री एकत्रित कर लें।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share