Guna News: युवक ने रात में खाया मैगी, सुबह हुई मौत…पुलिस जांच में जुटी, जाने क्या है मामला

Guna News: युवक ने रात में खाया मैगी, सुबह हुई मौत…पुलिस जांच में जुटी, जाने क्या है मामला

Guna News: गुना: मध्यप्रदेश के गुना से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहाँ एक युवक की मैगी खाने से मौत हो गई. गुरुवार शाम मैगी खाने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ी और फिर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. 

जानकारी के मुताबिक़, यह घटना  गुना जिले के चाचौड़ा के राघोगढ़ क्षेत्र की ड्रीम कॉलोनी का बताया जा रहा है. ड्रीम काॅलोनी निवासी हेमंत कुमार( 25 वर्ष) पुत्र शिवनारायण मोंगिया ने गुरुवार, 8 अगस्त की शाम मैगी खायी थी. मैगी खाने के बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी. उसे उल्टी दस्त होने लगी. रात करीब 2:30 बजे उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ गयी.

जिसके बाद हेमंत कुमार को सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां से डॉक्टरों ने उसे गुना जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया. सुबह करीब पांच बजे उसकी मौत हो गयी. मामले की सूचना मिलते  ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है. पोस्टमॉर्टम के बाद ही ये साफ़ हो पायेगा की मौत किस वजह से हुई है.

परिजनों का कहना है मैगी खाने की वजह से तबीयत बिगड़ी है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. बता दें, इससे पहले भी मैगी खाने से मौत के मामले सामने आते रहते है. 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share