Greater Noida Accident News: एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Greater Noida Accident News: एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

Greater Noida Accident News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया. रविवार सुबह नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गयी. इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जिसमे तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं. 

जानकारी के मुताबिक़, हादसा ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना इलाके में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर हुआ है. कार सवार होकर परिवार नोएडा से परी चौक आ रहा था. कार में पांच लोग सवार थे. कार तेज रफ़्तार में थी. इसी बीच रविवार सुबह कार ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर खड़े खराब ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतना जोरदार था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. 

सड़के हादसे की सूचना पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी. वही सभी बुरी तरह कार में फंस गए. कड़ी मशक्कत के बाद सभी के शवों को बाहर निकला गया. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतकों की पहचान 27 वर्षीय अमन सिंह, 60 साल के देवी सिंह, उनकी पत्‍नी राजकुमारी, विमलेश और कमलेश के रूप में हुई है. 

घटना को लेकर ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया, “आज नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सेक्टर 146 के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार खराब पड़े ट्रक से टकरा गई। चालक की मौके पर ही मौत हो गई. चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मामला दर्ज कर लिया गया है, प्रभावित वाहनों को मौके से हटा दिया गया है. 

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share