GPM News: प्रधानपाठिका से ड्राइविंग सिखाने वाले ड्राइवर ने किया दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो…

GPM News: प्रधानपाठिका से ड्राइविंग सिखाने वाले ड्राइवर ने किया दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो…

गौरेला पेंड्रा मरवाही। प्रधान पाठिका से ड्राइविंग सिखाने वाले ड्राइवर ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म का फोटो–वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए लगातार संबंध बनाया। प्रधान पाठिका जहां-जहां पदस्थ रहीं वहां– वहां पहुंचकर कर ड्राइवर ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। लगातार दुष्कर्म के चलते गर्भवती हो गई और उसने एक संतान को जन्म दिया। अब पुलिस ने मामले मे अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता शासकीय स्कूल में प्रधान पाठिका हैं। पूर्व में वह रायपुर के एक शिक्षण संस्थान में पढ़ाने जाती थी। इस दौरान कार ड्राइविंग सिखने के लिए ड्राइविंग स्कूल जा रही थी। यहां कार ड्राइविंग सिखाने वाले श्रीकांत पांडेय से पीड़िता की पहचान हुई। श्रीकांत पांडे पीड़िता को कार चलाना सीखा रहा था। जनवरी 22 में पीड़िता अपने कार से अमरकंटक गई थी। पीड़िता के साथ उनकी कार चलाने के लिए श्रीकांत पांडेय भी था। वापसी के दौरान रास्ते में श्रीकांत ने कहा कि रात हो गई है इसलिए यही रुक जाते है। तब श्रीकांत और पीड़िता गौरेला थाना क्षेत्र के एक होटल में रुके। उन्होंने अलग अलग दो कमरे बुक करवाए। दोनों ने खाना साथ खाया। खाने के बाद श्रीकांत ने दोनों के लिए कोल्डड्रिंक मंगवाया। कोल्डड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मंगवा कर पीड़िता को पिला दिया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि नींद आने के चलते वह अपने कमरे में चली गई और सो गई। पीड़िता अपने कमरे का दरवाजा भी बंद नही कर पाई थी। मौके का फायदा उठा श्रीकांत ने उससे बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया। दोनों अगले दिन वापस रायपुर चले गए।

इसके कुछ दिनों बाद श्रीकांत पांडे ने पीड़िता को फोन किया और मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान उसने अपने मोबाइल में अश्लील फोटो वीडियो दिखाकर इसे वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। पीड़िता को धमकी देकर रायपुर शिक्षण संस्थान की नौकरी छुड़वा दिया। और बेमेतरा के एक शैक्षणिक संस्थान में नौकरी लगवाने के बहाने ले जाकर एक प्राइवेट शैक्षणिक संस्थान में नौकरी लगवा दिया। यहां भी पीड़िता के कमरे में बीच-बीच में जाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को डरा– धमका कर अंजाम देता रहा। बार-बार दुष्कर्म के चलते पीड़िता गर्भवती हो गई। दबाव बनाकर बच्चों को जन्म देने के लिए श्रीकांत पांडे ने दबाव बनाया और डिलीवरी करवा दी। इस 20 पीड़िता की शासकीय नौकरी लग गई। पीड़िता ने एक सरकारी स्कूल में प्रधानपाठिका के पद पर नौकरी ज्वाइन किया और नौकरी करने लगी। पीड़िता किराए का मकान लेकर कोरबा जिले में रहने लगी। इस दौरान भी श्रीकांत पांडे आता था और पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को जबरदस्ती अंजाम देता था। एक दिन मौका पाकर पीड़िता ने उसके मोबाइल से फोटो वीडियो डिलीट कर दिया।

फोटो वीडियो डिलीट होने के बाद बदनामी का भय समाप्त होने पर पीड़िता ने कोरबा जिले के थाने में पहुंचकर श्रीकांत पांडे के खिलाफ वर्ष 2022 से लगातार डरा– धमका कर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। कोरबा जिले के थाने में शून्य में अपराध कायम कर प्रथम घटनास्थल गौरेला थाना होने से गौरेला थाना में नंबरी करने भेजा। गौरेला पुलिस ने नंबरी अपराध कायम कर तत्काल आरोपी श्रीकांत पांडेय उम्र 33 वर्ष पिता शेष नारायण निवासी पंचभईया थाना दाढ़ी जिला बेमेतरा को गिरफ्तार कर लिया है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share