Gopalganj News: सरसों के खेत में मिली जलती हुई युवती की लाश, इलाके में मचा हड़कंप

Gopalganj News: बिहार के गोपालगंज जिले से दिल दहला देने वाला मामला समाने आया है. जहाँ खेत से युवती का जलता हुआ शव मिला है. युवती का जलता हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. यह मामला हथुआ थाना क्षेत्र का है.
जानकारी के मुताबिक, हथुआ थाना क्षेत्र कोईरौली गांव में युवती का शव मिला है. गुरुवार सुबह गांव में किसान अपने खेतों की ओर गए थे. इसी दौरान उन्हें वहां एक युवती का शव जलता दिखा. युवती की जलती हुई लाश देख ग्रामीण घबरा गए. ग्रामीणों इसकी सूचना फ़ौरन पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. वहीँ पुलिस ने एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है. साथ ही मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया है.
बताया जा रहा है युवती के पैर और हाथ बचे हुए हैं, चेहरा समेत शरीर का आधा हिस्सा जल चुका है. पुलिस ने आशंका जताते हुए कहा कि युवती की अन्यत्र हत्या कर यहां छिपाने की नियत से अपराधियों ने शव को जलाने की कोशिश की गयी है. फिलहाल पुलिस टीम घटनास्थल पर साक्ष्य को इकट्ठा कर जांच में जुटी हुई है.






