Gold Silver Rate Today 24 February 2025: सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में गिरावट! खरीदारी का सही मौका?

Gold Silver Rate Today 24 February 2025: आज हफ्ते के पहले दिन सोना सस्ता हुआ है। सोमवार 24 फरवरी को सोने के भाव में गिरावट आई है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,700 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,400 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। सोने का भाव 150 रुपये तक कम हुआ है। चेक करें आज का सोने-चांदी का भाव।
सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट आई है क्योंकि ज्वैलरी कारोबारी और स्टॉकिस्टों की मांग कमजोर रही। इसके अलावा लंबे समय से बढ़ती कीमतों के बाद कारोबारियों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिससे सोना सस्ता हो गया। वैश्विक बाजार में कमजोर रुख और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सख्त नीतियों के चलते निवेशकों की रुचि घटी, जिससे सोने के दाम नीचे आ गए।
दिल्ली-मुंबई में 24 और 22 कैरेट सोने का दाम हुआ कम
दिल्ली में 24 कैरेट सोना सस्ता हुआ है। यहां दाम 87,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 80,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का दाम 87,760 रुपये और 22 कैरेट सोना 80,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 24 फरवरी 2025 का दाम।
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
- दिल्ली 80,590 87,910
- चेन्नई 80,440 87,760
- मुंबई 80,440 87,760
- कोलकाता 80,440 87,760
24 फरवरी को चांदी की कीमत
24 फरवरी को चांदी की कीमत 1,00,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।