Gold Silver Rate Today 22 February 2025: आज सोने-चांदी के दाम में बड़ा उलटफेर! 1 मिनट में जानें नया अपडेट!

Gold Silver Rate Today 22 February 2025: आज सोने-चांदी के दाम में बड़ा उलटफेर! 1 मिनट में जानें नया अपडेट!

Gold Silver Rate Today 22 February 2025: आज शनिवार 22 फरवरी 2025 को सोने के भाव में गिरावट रही। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,700 रुपये के आसपास आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव 80,200 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। सोने के दाम में 700 रुपये तक की नरमी रही। चांदी की कीमतों में 100 रुपये की गिरावट आई है। चेक करें शनिवार 22 फरवरी 2025 का सोने-चांदी का भाव।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की मांग कमजोर रही, जिससे सोने की कीमतों में गिरावट आई। इसके अलावा लंबे समय से जारी तेजी के बाद कारोबारियों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिससे सोने का भाव नीचे आ गया। कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की सख्त मौद्रिक नीतियों और ब्याज दरों में कटौती को लेकर सतर्क रुख ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया, जिससे सोने की कीमत में गिरावट आई।

दिल्ली-मुंबई में 24 और 22 कैरेट सोने का दाम हुआ सस्ता

दिल्ली में 24 कैरेट सोना सस्ता हुआ है। यहां दाम 87,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 80,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का दाम 87,740 रुपये और 22 कैरेट सोना 80,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 22 फरवरी 2025 का दाम।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • दिल्ली 80,290 87,540
  • चेन्नई 80,240 87,740
  • मुंबई 80,240 87,740
  • कोलकाता 80,240 87,740

22 फरवरी को चांदी की कीमत

22 फरवरी को चांदी की कीमत 1,00,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। चांदी के भाव में 100 रुपये की कमी आई है।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share