Gold Silver Rate Today 10 April 2025: सोने में भारी गिरावट, इतने रुपये सस्ता हुआ गोल्ड! अभी जानें आज के ताजा रेट्स!

Gold Silver Rate Today 10 April 2025: आज सुबह गोल्ड रेट हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। सोने के भाव में आज मामूली तेजी है। लगातार पांच दिन कीमतों में गिरावट के बाद आज लगातार दूसरे दिन सोने में बढ़त दिख रही है। सोना कल की तुलना में सिर्फ दस रुपये महंगा हुआ है। देश के ज्यादातर शहरों में सोने का भाव 90,400 रुपये के ऊपर है। चांदी का भाव 92,900 रुपये पर है। यहां जानें सोने-चांदी का आज गुरुवार 10 अप्रैल 2025 का रेट।
दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट
गुरुवार 10 अप्रैल 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 83,060 रुपये और 24 कैरेट सोना 90,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 82,910 रुपये और 24 कैरेट सोना 90,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
- दिल्ली 83,060 90,600
- चेन्नई 82,910 90,450
- मुंबई 82,910 90,450
- कोलकाता 83,060 90,450
- जयपुर 83,060 90,600
- नोएडा 83,060 90,600
- गाजियाबाद 83,060 90,600
- लखनऊ 83,060 90,600
- बंगलुरु 82,910 90,450
- पटना 82,910 90,450
चांदी का रेट
गुरुवार 10 अप्रैल 2025 2025 को चांदी का रेट 92,900 रुपये पर रहा। चांदी के भाव में कल की तुलना में आज 100 रुपये की गिरावट आई है।
सोने में क्यों आई आज तेजी
अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और नए टैरिफ की वजह से पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन अब इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दाम फिर से बढ़ने लगे हैं, जिसका असर भारत के बाजारों पर भी दिख रहा है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना $3163 से घटकर $3100 प्रति ग्राम तक आ गया है। भारत में सोने की कीमतें रोज बदलती हैं और ये ग्लोबल रेट, टैक्स, इम्पोर्ट ड्यूटी और रुपये की कीमत पर निर्भर करती हैं।
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।