Gold Silver Rate Today 06 March: 6 मार्च 2025 को गोल्ड-सिल्वर का रेट, 24 कैरेट सोना 87,900 रुपये के पार, चेक करें अपने शहर का भाव!

Gold Silver Rate Today 06 March: आज गुरुवार 6 मार्च 2025 को गोल्ड के भाव में तेजी रही। 10 ग्राम सोने का भाव 600 रुपये तक महंगा हुआ है। आज को देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,900 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,600 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। एक किलोग्राम चांदी का दाम 97,900 रुपये के स्तर पर है। चेक करें आज 5 मार्च का सोने-चांदी का भाव।
हाल ही में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है, जिसका मुख्य कारण वैश्विक आर्थिक अस्थिरता और व्यापार तनाव है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा, मेक्सिको और चीन पर नए टैक्स लगाने की घोषणा के बाद बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई। इससे निवेशकों ने सोने को सुरक्षित निवेश (Safe Haven Asset) के रूप में चुना, जिससे इसकी मांग और कीमतों में उछाल आया। इसके अलावा, चीन और कनाडा ने भी अमेरिकी टैरिफ का जवाब देने की बात कही, जिससे बाजार में और अस्थिरता बढ़ गई और सोने की कीमतें और चढ़ गईं।
दूसरी ओर, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दर कटौती भी सोने की बढ़ती कीमतों का एक प्रमुख कारण है। अमेरिका में बेरोजगारी बढ़ने, उपभोक्ता खर्च में गिरावट और कमजोर आर्थिक आंकड़ों के कारण अब यह संभावना है कि फेडरल रिजर्व जल्द ही ब्याज दरें घटा सकता है। ब्याज दरें कम होने से डॉलर कमजोर होता है, जिससे सोने का आकर्षण बढ़ जाता है। इसके अलावा, वैश्विक मंदी की आशंका और कई देशों के केंद्रीय बैंकों द्वारा सोने की खरीदारी भी इसकी कीमतों में इजाफा कर रही है।
दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट
दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड का दाम 80,260 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 87,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 22 कैरेट सोने का दाम 80,110 रुपये और 24 कैरेट सोना 87,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 6 मार्च 2025 का दाम।
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
- दिल्ली 80,810 88,140
- चेन्नई 80,660 87,990
- मुंबई 80,660 87,990
- कोलकाता 80,660 87,990
चांदी का रेट
6 मार्च 2025 को चांदी का रेट 97,900 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। कल की तुलना में आज चांदी का दाम करीब 1000 रुपये बढ़ा है। कल चांदी का रेट 96,900 रुपये था।
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।






