Gold Silver Rate Today 04 March: 4 मार्च 2025 को सोने की कीमत में हल्की गिरावट, जानें ताजा भाव!

Gold Silver Rate Today 04 March: आज 4 मार्च 2025 को सोने के दाम में हल्की गिरावट देखने को मिली। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोना 86,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 79,300 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी का दाम 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है।
डॉलर की मजबूती से सोने पर दबाव
डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती टालने की अटकलों के कारण सोने की कीमतों में हल्की गिरावट आई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका द्वारा मेक्सिको और कनाडा पर नए शुल्क लगाने के चलते डॉलर मजबूत हुआ, जिससे सोने की मांग घटी है।
देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत (₹ प्रति 10 ग्राम)
शहर 22 कैरेट सोना 24 कैरेट सोना
- दिल्ली 79,540 86,760
- मुंबई 79,390 86,610
- चेन्नई 79,390 86,610
- कोलकाता 79,390 86,610
चांदी की कीमत स्थिर
- चांदी का दाम – ₹96,900 प्रति किलोग्राम
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।