Gold-Silver Price Today 31 January 2025: बजट से पहले सोने के भाव ने तोडा रिकॉर्ड, ऑल टाइम हाई पर, चांदी के भी बढ़े दाम, जानिए अपने शहर में क्या है कीमत

Gold-Silver Price Today 31 January 2025: बजट से पहले सोने के भाव ने तोडा रिकॉर्ड, ऑल टाइम हाई पर, चांदी के भी बढ़े दाम, जानिए अपने शहर में क्या है कीमत

Gold-Silver Price Today 31 January 2025: आज शुक्रवार 31 जनवरी 2025 को सोने में तेजी देखने को मिली। बजट से एक दिन पहले सोना महंगा हुआ है। ऐसी उम्मीदें हैं कि सरकार कल 1 फरवरी 2025 को बजट में सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा सकती है, जो सरकार ने पिछले बजट में घटाई थी। अगर ऐसा होता है, तो सोने के दाम को पंख लग जाएंगे। आज बजट से एक दिन पहले 24 और 22 कैरेट सोने का भाव 300 रुपये तक महंगा हुआ है।

बजट 2025 से पहले सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। इसकी सबसे बड़ी वजह निवेशकों और आम खरीदारों की बढ़ती मांग है। वैश्विक बाजार में अस्थिरता और अमेरिकी नीतियों में बदलाव के कारण लोग सुरक्षित निवेश के रूप में सोने को ज्यादा खरीद रहे हैं। इस बढ़ती मांग के चलते सोने के दाम लगातार ऊपर जा रहे हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ब्याज दरों में कटौती होती है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितता बनी रहती है, तो सोने-चांदी की कीमतें और बढ़ सकती हैं।

इसके अलावा भारत में शादी-ब्याह और त्योहारों के दौरान सोने की मांग काफी बढ़ जाती है। आने वाले महीनों में इस मांग के चलते दाम और ऊपर जा सकते हैं। साथ ही, बजट में अगर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई जाती है, तो इसका सीधा असर सोने की कीमतों पर पड़ेगा, जिससे यह और महंगा हो सकता है। एक्सपर्ट का मानना है कि ये बजट के बाद जून तक सोना 85,000 रुपये के स्तर पर आ सकता है।

दिल्ली-मुंबई में 24 और 22 कैरेट सोने का दाम

दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब 200 रुपये की तेजी के साथ 83,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 76,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। 22 कैरेट सोने के भाव में कल की तुलना में 300 रुपये की बढ़त नजर आ रही है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का दाम 83,030 और 22 कैरेट सोना 76,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 31 जनवरी का दाम।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • दिल्ली 76,260 83,180
  • चेन्नई 76,110 83,030
  • मुंबई 76,110 83,030
  • कोलकाता 76,110 83,030

31 जनवरी को चांदी की कीमत

शुक्रवार 31 जनवरी को चांदी की कीमत मे तेजी रही। बजट से एक दिन पहले चांदी के भाव में 2,000 रुपये की तेजी आई है। चांदी की कीमत 98,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। चांदी 1,00,000 रुपये रिकॉर्ड स्तर से बस थोड़ा पीछे है।

सोना के वायदा भाव

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 145 रुपये की तेजी के साथ 82,199 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 366 रुपये की तेजी के साथ 82,410 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 82,357 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 82,199 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 82,415 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

चांदी के वायदा भाव

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 354 रुपये की तेजी के साथ 93,800 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 509 रुपये की तेजी के साथ 93,955 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 93,968 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 93,686 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरूआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,851.89 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,845.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.90 डॉलर की तेजी के साथ 2,848.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.76 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 32.49 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.13 डॉलर की तेजी के साथ 32.62 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत, रुपये और डॉलर का एक्सचेंज रेट, आयात शुल्क और देश की मांग-आपूर्ति के आधार पर तय होती है। शादी के सीजन और त्योहारों के समय सोने की मांग बढ़ने से कीमतों में तेजी आती है। ये पिछले सालों का ट्रेंड रहा है। इसके अलावा, वैश्विक बाजार में सोने के भाव, जैसे न्यूयॉर्क और लंदन के बुलियन मार्केट, भारत में सोने की कीमतों को सीधे प्रभावित करते हैं।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share