Gold-Silver Price Today 30 January 2025: सोने के भाव में गिरावट, जानिए अपने शहर में क्या है कीमत

Gold-Silver Price Today 30 January 2025: आज गुरुवार 30 जनवरी 2025 को सोने में बड़ी तेजी देखने को मिली। बजट पेश होने से दो दिन पहले सोने के भाव में तेजी आई है। ऐसी उम्मीदें हैं कि सरकार बजट में इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा सकती है, जो सरकार ने पिछले बजट में घटाई थी। अगर ऐसा होता है, तो सोने के दाम एक बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। आज सोने का भाव 1,000 रुपये तक बढ़ा है।
बजट से पहले क्यों महंगा हो रहा सोना
बजट से पहले सोने और चांदी के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। निवेशकों और आम खरीदारों की बढ़ती मांग के चलते सोने के भाव में तेजी है। खासकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता और अमेरिकी नीतियों के कारण लोग सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की खरीद बढ़ा रहे हैं, जिससे इसकी कीमत लगातार चढ़ रही है। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर ब्याज दरों में कटौती होती है और वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बनी रहती है, तो सोने-चांदी के दाम और बढ़ सकते हैं। साथ ही, शादी और त्योहारों के सीजन में इनकी मांग और ज्यादा हो सकती है, जिससे कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रह सकती हैं।
दिल्ली-मुंबई में 24 और 22 कैरेट सोने का दाम
दिल्ली में 24 कैरेट सोना करीब 1,000 रुपये की तेजी के साथ 83,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोना 75,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का दाम 81,800 और 22 कैरेट सोना 75,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। यहां जानें देश के 4 बड़े शहरों में सोने का 30 जनवरी का दाम।
शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
- दिल्ली 76,110 83,010
- चेन्नई 75,960 82,860
- मुंबई 75,960 81,860
- कोलकाता 75,960 81,860
30 जनवरी को चांदी की कीमत
गुरुवार 30 जनवरी को चांदी में मामूली तेजी रही। चांदी का दाम 100 रुपये तक बढ़ा है। चांदी की कीमत 96,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
सोना का वायदा भाव
सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 276 रुपये की तेजी के साथ 80,566 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 269 रुपये की तेजी के साथ 80,549 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 80,567 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 80,486 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने बुधवार को 80,730 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
चांदी के वायदा भाव
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 375 रुपये की तेजी के साथ 92,241 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 469 रुपये की तेजी के साथ 92,335 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 92,350 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 92,241 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरूआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,772.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,769.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.30 डॉलर की तेजी के साथ 2,772.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 31.58 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 31.39 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.026 डॉलर की तेजी के साथ 31.65 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत, रुपये और डॉलर का एक्सचेंज रेट, आयात शुल्क और देश की मांग-आपूर्ति के आधार पर तय होती है। शादी के सीजन और त्योहारों के समय सोने की मांग बढ़ने से कीमतों में तेजी आती है। ये पिछले सालों का ट्रेंड रहा है। इसके अलावा, वैश्विक बाजार में सोने के भाव, जैसे न्यूयॉर्क और लंदन के बुलियन मार्केट, भारत में सोने की कीमतों को सीधे प्रभावित करते हैं।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।