Gold-Silver Price Today 26 February 2024: सोना-चांदी की कीमतों में फिर आई गिरावट,? जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव

Gold-Silver Price Today 26 February 2024: सोना-चांदी की कीमतों में फिर आई गिरावट,? जानिए 10 ग्राम गोल्ड का आज का भाव

Gold-Silver Price Today 26 February 2024: इस सप्ताह पहले दिन गिरावट के बाद आज दूसरे दिन सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेज रही। दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले।सोने (Gold) के वायदा भाव 62,200 रुपये और चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुलने के बावजूद 70 हजार रुपये से नीचे कारोबार कर रहे हैं। इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में भी तेजी देखने को मिल रही है।

सोने (Gold) के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 51 रुपये की तेजी के साथ 62,200 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 90 रुपये की तेजी के साथ 62,239 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 62,292 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,200 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी (Silver) के वायदा भाव की शुरूआत आज तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 229 रुपये की तेजी के साथ 69,659 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 111 रुपये की तेजी के साथ 69,541 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 69,659 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 69,430 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव तेजी के साथ खुले, जबकि चांदी के वायदा भाव पिछले बंद भाव पर ही खुले। Comex पर सोना 2,041.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,038.90 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.90 डॉलर की तेजी के साथ 2,041.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.52 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.52 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.03 डॉलर की गिरावट के साथ 22.55 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share