Gold-Silver Price Today 21 September 2024: सोने के भाव में आई तेजी, चांदी के दाम हुए कम, जानें अपने शहर के नए रेट

Gold-Silver Price Today 21 September 2024: 21 सितंबर 2024 को सोने के दाम में तेजी देखी गई है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान सहित देश के कई हिस्सों में 24 कैरेट सोने का भाव 75,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंच गया है। आज सोने के दाम में 800 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है, जबकि चांदी का रेट 92,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है, जिसमें 2,000 रुपये तक की तेजी आई है। आइए जानते हैं देश के बड़े शहरों में सोने के दाम।
दिल्ली में सोने का आज का भाव
- 24 कैरेट सोना: ₹75,270 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹69,010 प्रति 10 ग्राम
नोएडा में सोने का आज का भाव
- 24 कैरेट सोना: ₹75,270 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹69,010 प्रति 10 ग्राम
मुंबई में सोने का आज का भाव
- 24 कैरेट सोना: ₹75,120 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹68,860 प्रति 10 ग्राम
लखनऊ में सोने का आज का भाव
- 24 कैरेट सोना: ₹75,270 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹69,010 प्रति 10 ग्राम
पटना में सोने का आज का भाव
- 24 कैरेट सोना: ₹75,170 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹68,910 प्रति 10 ग्राम
कोलकाता में सोने का आज का भाव
- 24 कैरेट सोना: ₹75,120 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹68,860 प्रति 10 ग्राम
देश के अन्य प्रमुख शहरों में भी जानें सोने का भाव
शहर 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव
- दिल्ली ₹69,010 ₹75,270
- मुंबई ₹68,860 ₹75,120
- अहमदाबाद ₹68,910 ₹75,170
- चेन्नई ₹68,860 ₹75,120
- गुरुग्राम ₹69,010 ₹75,270
- बेंगलुरु ₹68,860 ₹75,120
- जयपुर ₹69,010 ₹75,270
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से जानें भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।






