Gold-Silver Price Today 15 April 2025: सोना हुआ सस्ता! इतने रुपये की हुई बड़ी गिरावट, जानें आज 15 अप्रैल को आपके शहर का लेटेस्ट रेट!

Gold-Silver Price Today 15 April 2025: सोना हुआ सस्ता! इतने रुपये की हुई बड़ी गिरावट, जानें आज 15 अप्रैल को आपके शहर का लेटेस्ट रेट!

Gold Rate Today: आज फिर सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार 15 अप्रैल को सोने का रेट 250 रुपये तक कम हुआ है। देश के ज्यादातर शहरों में सोना 95,500 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। चांदी का भाव 99,800 रुपये पर है। यहां जानें सोने-चांदी का आज मंगलवार 15 अप्रैल 2025 का रेट।

मंगलवार 15 अप्रैल 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 87,690 रुपये और 24 कैरेट सोना 95,6500 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 87,540 रुपये और 24 कैरेट सोना 95,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • दिल्ली 87,690 95,650
  • चेन्नई 87,540 95,500
  • मुंबई 87,540 95,500
  • कोलकाता 85,540 95,500
  • जयपुर 87,690 95,650
  • नोएडा 87,690 95,650
  • गाजियाबाद 87,690 95,650
  • लखनऊ 87,690 95,650
  • बंगलुरु 87,540 95,500
  • पटना 87,540 95,500

चांदी का रेट

मंगलवार 15 अप्रैल 2025 को चांदी का रेट 99,800 रुपये पर रहा। चांदी के भाव में कल की तुलना में आज 100 रुपये की गिरावट है।

सोने में गिरावट का कारण

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव और टैरिफ की वजह से सोने की कीमतों में हलचल होने लगी है। इंटरनेशनल बाजार में सोना फिर महंगा होने से गोल्ड भी अपनी पीक लेवल के आसपास कारोबार कर रहा है। अब ये एक रेन्ज में काम कर रहा है। कई एक्सपर्ट का मानना है कि सोना अगर गिरावट की गिरफ्त में आया तो 6 महीने में 75,000 तक आ सकता है। अगर सोने में इंटरनेशनल टैरिफ वार के कारण हलचल रहती है गोल्ड 1,38,000 रुपये तक जा सकता है।

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share