Gold-Silver Price Today 10 February 2025: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें 10 फरवरी के ताजा रेट

Gold-Silver Price Today 10 February 2025: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें 10 फरवरी के ताजा रेट

Gold-Silver Price Today 10 February 2025: सोमवार, 10 फरवरी को सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना सस्ता होकर ₹86,810 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि मुंबई में इसकी कीमत ₹86,660 प्रति 10 ग्राम है। बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना ₹2,180 महंगा हुआ है, वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत में ₹2,000 की बढ़ोतरी हुई है। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के लेटेस्ट भाव।

देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत (₹ प्रति 10 ग्राम)

शहर 22 कैरेट सोना 24 कैरेट सोना

  • दिल्ली ₹79,590 ₹86,810
  • मुंबई ₹79,440 ₹86,660
  • कोलकाता ₹79,440 ₹86,660
  • चेन्नई ₹79,440 ₹86,660
  • जयपुर ₹79,590 ₹86,810
  • चंडीगढ़ ₹79,590 ₹86,810
  • हैदराबाद ₹79,450 ₹86,660
  • लखनऊ ₹79,590 ₹86,810
  • भोपाल ₹79,490 ₹86,710
  • अहमदाबाद ₹79,490 ₹86,710

चांदी के दाम में गिरावट

  • सोमवार को चांदी की कीमत ₹100 प्रति किलोग्राम सस्ती होकर ₹99,400 पर आ गई।
  • इंदौर सराफा बाजार – 8 फरवरी को चांदी ₹300 प्रति किग्रा सस्ती होकर ₹95,200 पर पहुंची।
  • दिल्ली सराफा बाजार – 7 फरवरी को लगातार दूसरे दिन ₹96,500 प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?

भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share