Gold-Silver Price Today 08 November: सोने-चांदी की कीमत में उछाल, जानें आपके शहर में क्या है आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 08 November: सोने-चांदी की कीमत में उछाल, जानें आपके शहर में क्या है आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 09 November: शनिवार, 9 नवंबर को देश में सोने के भाव में गिरावट है। 24 कैरेट गोल्ड की कीमत कम होकर 79360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 79510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। दूसरी कीमती धातु चांदी की बात करें तो इसकी कीमत 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। देश के 10 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत कम होकर कितनी रह गई है, आइए जानते हैं।

दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 72,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 79,510 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

कोलकाता और मुंबई में कीमत

वर्तमान में मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 79,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

लखनऊ में कीमत

लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 79,510 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 72,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत

चेन्नई और बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने का भाव 72,750 रुपये पर है। 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 79,360 रुपये है।

हैदराबाद में भाव

हैदराबाद में 22 कैरेट सोना 72,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 24 कैरेट सोने का रेट 79,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल और अहमदाबाद में भाव

अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। 24 कैरेट सोने की कीमत 79,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

जयपुर और चंडीगढ़ में भाव

इन दोनों शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 72,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 79,510 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सोने की कीमत कैसे होती है तय?

भारत में सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के उतार-चढ़ाव और करेंसी एक्सचेंज रेट पर निर्भर करती हैं। वैश्विक बाजार में सोने के दाम बढ़ने या गिरने से भारतीय बाजार भी प्रभावित होता है। इसके अलावा, त्योहारों के सीजन में बढ़ती मांग भी सोने की कीमत में इजाफा कर सकती है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share