Gold-Silver Price Today 06 September 2024: सोना हुआ महंगा, चांदी की कीमत भी बढ़ी, जानिए आपके शहर में क्या है सोने-चांदी के दाम

Gold-Silver Price Today 06 September 2024: शुक्रवार, 6 सितंबर 2024 को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह लगभग कल के भाव पर स्थिर है। दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹72,900 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट ₹66,800 प्रति 10 ग्राम है। वहीं, चांदी का भाव आज ₹84,900 प्रति किलोग्राम पर है।
प्रमुख शहरों में आज के सोने के भाव (6 सितंबर 2024)
दिल्ली
- 24 कैरेट – ₹72,900 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट – ₹66,830 प्रति 10 ग्राम
नोएडा
- 24 कैरेट – ₹72,900 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट – ₹66,830 प्रति 10 ग्राम
गाजियाबाद
- 24 कैरेट – ₹72,900 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट – ₹66,830 प्रति 10 ग्राम
लखनऊ
- 24 कैरेट – ₹72,900 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट – ₹66,830 प्रति 10 ग्राम
जयपुर
- 24 कैरेट – ₹72,900 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट – ₹66,830 प्रति 10 ग्राम
पटना
- 24 कैरेट – ₹72,800 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट – ₹66,730 प्रति 10 ग्राम
भुवनेश्वर
- 24 कैरेट – ₹72,750 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट – ₹66,680 प्रति 10 ग्राम
मुंबई
- 24 कैरेट – ₹72,750 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट – ₹66,680 प्रति 10 ग्राम
अहमदाबाद
- 24 कैरेट – ₹72,800 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट – ₹66,730 प्रति 10 ग्राम
कोलकाता
- 24 कैरेट – ₹72,750 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट – ₹66,680 प्रति 10 ग्राम
गुरुवार के सोने-चांदी के भाव में उछाल
गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती और घरेलू मांग के चलते दिल्ली में सोने की कीमत ₹500 बढ़कर ₹74,100 प्रति 10 ग्राम हो गई थी, जबकि चांदी का भाव ₹1,000 बढ़कर ₹84,600 प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से जानें भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।






