Gold-Silver Price Today 05 September 2024: सोने-चांदी के भाव में गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है सोने-चांदी के दाम

Gold-Silver Price Today 05 September 2024: सोने-चांदी के भाव में गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है सोने-चांदी के दाम

Gold-Silver Price Today 05 September 2024: गुरुवार, 5 सितंबर 2024 को सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई है। आज 24 कैरेट सोने का भाव 10 रुपये की कमी के साथ 72,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट 66,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। देशभर के प्रमुख शहरों में भी सोने और चांदी के दामों में बदलाव देखा गया है।

एक किलोग्राम चांदी का आज का रेट

आज चांदी के दाम में भी गिरावट आई है, और यह 1,000 रुपये की कमी के साथ 84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

प्रमुख शहरों में आज के गोल्ड रेट्स

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोना ₹72,900 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹66,830 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई: 24 कैरेट सोना ₹72,750 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹66,680 प्रति 10 ग्राम
  • नोएडा: 24 कैरेट सोना ₹72,900 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹66,830 प्रति 10 ग्राम
  • गाजियाबाद: 24 कैरेट सोना ₹72,900 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹66,830 प्रति 10 ग्राम
  • लखनऊ: 24 कैरेट सोना ₹72,900 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹66,830 प्रति 10 ग्राम
  • जयपुर: 24 कैरेट सोना ₹72,900 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹66,830 प्रति 10 ग्राम
  • पटना: 24 कैरेट सोना ₹72,800 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹66,730 प्रति 10 ग्राम
  • भुवनेश्वर: 24 कैरेट सोना ₹72,750 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹66,680 प्रति 10 ग्राम

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का कारण

पिछले कुछ दिनों से विदेशी बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। इस गिरावट का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा है। सोने और चांदी के दाम वैश्विक आर्थिक स्थितियों, भू-राजनीतिक घटनाओं और कच्चे तेल की कीमतों पर भी निर्भर करते हैं।

बुधवार को सोने का भाव

दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 450 रुपये की गिरावट के साथ 73,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। विदेशी बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में सोने में यह गिरावट आई है। इससे पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 74,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share