Gold-Silver Price Today 05 August 2024: आज का सोने का भाव, सोने के दाम में गिरावट, जानें आपके शहर का भाव

Gold-Silver Price Today 05 August 2024: आज का सोने का भाव, सोने के दाम में गिरावट, जानें आपके शहर का भाव

Gold-Silver Price Today 05 August 2024: आज 5 अगस्त 2024, सावन के तीसरे सोमवार के दिन सोने की कीमतों में गिरावट आई है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 70,720 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 70,570 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि चेन्नई में यह 70,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, चांदी की कीमत 85,400 रुपये प्रति किलोग्राम है। आइए जानते हैं देश के 12 बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमतें।

दिल्ली में सोने का भाव

दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 64,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 70,720 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई में आज सोने का भाव

मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 64,699 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 70,570 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 64,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 70,620 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें

शहर 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट

  • चेन्नई 64,990 रुपये 70,350 रुपये
  • कोलकाता 64,690 रुपये 70,570 रुपये
  • गुरुग्राम 64,840 रुपये 70,720 रुपये
  • लखनऊ 64,840 रुपये 70,720 रुपये
  • बेंगलुरु 64,690 रुपये 70,570 रुपये
  • जयपुर 64,840 रुपये 70,720 रुपये
  • पटना 64,740 रुपये 70,620 रुपये
  • भुवनेश्वर 64,690 रुपये 70,570 रुपये
  • हैदराबाद 64,690 रुपये 70,570 रुपये

सोने का बाजार भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में डिलीवरी वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट का भाव 641 रुपये या 0.92 प्रतिशत की तेजी के साथ 70,595 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,508.60 डॉलर प्रति औंस हो गया। घरेलू मांग बढ़ने और मजबूत वैश्विक रुख के कारण दिल्ली के सराफा बाजार में 2 अगस्त को सोने का भाव लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ 350 रुपये चढ़कर 72,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share