Gold-Silver Price Today 03 September 2024: सोने-चांदी के भाव में गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है सोने-चांदी के दाम

Gold-Silver Price Today 03 September 2024: सोने-चांदी के भाव में गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है सोने-चांदी के दाम

Gold-Silver Price Today 03 September 2024: सोने के दामों में गिरावट का सिलसिला जारी है। आज मंगलवार, 3 सितंबर 2024 को सोना फिर से सस्ता हुआ है। सोने के भाव में 250 रुपये तक की गिरावट देखी गई है, जबकि चांदी के भाव में 1,000 रुपये तक की कमी आई है। दिल्ली, मुंबई, यूपी, बिहार, और राजस्थान समेत देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 72,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है, वहीं 22 कैरेट गोल्ड का रेट 66,800 रुपये पर ट्रेड हो रहा है।

एक किलोग्राम चांदी का आज का रेट

आज 3 सितंबर 2024 को एक किलोग्राम चांदी का भाव 85,900 रुपये पर पहुंच गया है। पिछले दिन के मुकाबले चांदी के दाम में 1,000 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं आज के सोने के ताजा भाव देश के प्रमुख शहरों में।

दिल्ली में आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 72,910 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

नोएडा में आज सोने का भाव

24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 72,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

गाजियाबाद में आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 72,910 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 66,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

लखनऊ में आज सोने का भाव

लखनऊ में 24 कैरेट सोने की कीमत 72,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,840 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

पटना में आज का सोने का भाव

पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 72,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,740 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

भुवनेश्वर में आज का सोने का भाव

भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोने की कीमत 72,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,690 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

जयपुर में आज का सोने का भाव

जयपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत 72,910 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,840 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

मुंबई में आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने की कीमत 72,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 66,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में आज का सोने का भाव

24 कैरेट सोने की कीमत 72,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,740 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

कोलकाता में आज सोने का भाव

कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 72,760 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 66,690 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है।

सोमवार को सोने का भाव

सोमवार को दिल्ली और इंदौर में सोने के भाव में गिरावट आई ज्वैलर्स के मुताबिक गोल्ड की डिमांड में कमी आने के कारण सोना सस्ता हुआ है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 250 रुपये की गिरावट के साथ 74,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 74,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,700 रुपये लुढ़ककर 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share