Gold-Silver Price Today 02 November: आज सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानिए 24 कैरेट और 22 कैरेट का गोल्ड रेट

Gold-Silver Price Today 02 November: आज सोना सस्ता हुआ या महंगा? जानिए 24 कैरेट और 22 कैरेट का गोल्ड रेट

Gold-Silver Price Today 02 November: दीपावली के अवसर पर उत्तर प्रदेश में सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखा जा रहा है। आज, 2 नवंबर 2024 को, 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 73,990 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोने का दाम 80,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

शहरों में सोने के दाम

गाजियाबाद

  • 22 कैरेट: ₹73,990 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: ₹80,700 प्रति 10 ग्राम

नोएडा

  • 22 कैरेट: ₹73,990 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: ₹80,700 प्रति 10 ग्राम

मेरठ

  • 22 कैरेट: ₹73,990 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: ₹80,700 प्रति 10 ग्राम

आगरा

24 कैरेट: ₹80,700 प्रति 10 ग्राम

अयोध्या

  • 22 कैरेट: ₹73,990 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: ₹80,700 प्रति 10 ग्राम

कानपुर

  • 22 कैरेट: ₹73,990 प्रति 10 ग्राम
  • 24 कैरेट: ₹80,700 प्रति 10 ग्राम

लखनऊ में चांदी का दाम

लखनऊ में 1 किलो चांदी का भाव आज 96,900 रुपये है, जबकि पिछले दिन यह 97,000 रुपये था। इस तरह, चांदी की कीमत में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

सोने की शुद्धता की पहचान

ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।

22 और 24 कैरेट में अंतर

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

हॉलमार्क का रखें ध्यान

सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share