Gold-Silver Price Today 01 November: दिवाली के अगले दिन सोना सस्ता हुआ या महंगा, जानिए 24 कैरेट और 22 कैरेट का गोल्ड रेट

Gold-Silver Price Today 01 November: दिवाली के अगले दिन, 1 नवंबर 2024 को सोने के भाव में बढ़ोतरी हुई है। आज देशभर के विभिन्न शहरों में सोने की कीमत में 500 रुपये तक का उछाल आया है। वर्तमान में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग ₹81,000 प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव ₹73,800 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत में मामूली गिरावट आई है, अब ₹99,900 प्रति किलोग्राम हो गई है। दिवाली के बाद बढ़ी हुई मांग के कारण सोने की कीमतों में यह तेजी देखने को मिल रही है।
प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव (1 नवंबर 2024)
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर में सोने का रेट
- 24 कैरेट सोना: ₹81,490 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹74,710 प्रति 10 ग्राम
- पटना और अहमदाबाद में सोने का रेट
- 24 कैरेट सोना: ₹81,280 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹74,610 प्रति 10 ग्राम
भुवनेश्वर, मुंबई, और कोलकाता में सोने का रेट
- 24 कैरेट सोना: ₹81,340 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹74,560 प्रति 10 ग्राम
शहर अनुसार सोने के भाव (1 नवंबर 2024)
शहर 22 कैरेट सोने का भाव (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोने का भाव (₹/10 ग्राम)
- दिल्ली ₹74,710 ₹81,490
- मुंबई ₹74,560 ₹81,340
- अहमदाबाद ₹74,610 ₹81,280
- चेन्नई ₹74,560 ₹81,340
- कोलकाता ₹74,560 ₹81,340
- गुरुग्राम ₹74,710 ₹81,490
- लखनऊ ₹74,710 ₹81,490
- बेंगलुरु ₹74,560 ₹81,340
- जयपुर ₹74,710 ₹81,490
- पटना ₹74,610 ₹81,280
- भुवनेश्वर ₹74,560 ₹81,340
- हैदराबाद ₹74,560 ₹81,340
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।






