Gold Rate Today 29 August 2024: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, जानिए आपके शहर में क्या है सोने का ताजा रेट

Gold Rate Today 29 August 2024: आज 29 अगस्त 2024, गुरुवार को सोने के भाव में थोड़ी तेजी देखी गई। 24 और 22 कैरेट सोने की कीमतों में 300 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत अब 73,400 रुपये के करीब है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 67,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते चार दिनों में सोने के दामों में गिरावट आई थी, लेकिन आज इस गिरावट पर रोक लग गई है। वहीं, चांदी का भाव 88,400 रुपये प्रति किलो पर स्थिर है। आइए जानते हैं देश के 13 प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट क्या है।
दिल्ली में सोने का आज का रेट
24 कैरेट: ₹73,410/10 ग्राम
22 कैरेट: ₹67,310/10 ग्राम
नोएडा में सोने का आज का रेट
24 कैरेट: ₹73,410/10 ग्राम
22 कैरेट: ₹67,310/10 ग्राम
गाजियाबाद में सोने का आज का रेट
24 कैरेट: ₹73,410/10 ग्राम
22 कैरेट: ₹67,310/10 ग्राम
मुंबई में सोने का आज का रेट
24 कैरेट: ₹73,260/10 ग्राम
22 कैरेट: ₹67,160/10 ग्राम
अहमदाबाद में सोने का आज का रेट
24 कैरेट: ₹73,410/10 ग्राम
22 कैरेट: ₹67,210/10 ग्राम
चेन्नई में सोने का आज का रेट
24 कैरेट: ₹73,260/10 ग्राम
22 कैरेट: ₹67,160/10 ग्राम
कोलकाता में सोने का आज का रेट
24 कैरेट: ₹73,260/10 ग्राम
22 कैरेट: ₹67,160/10 ग्राम
लखनऊ में सोने का आज का रेट
24 कैरेट: ₹73,410/10 ग्राम
22 कैरेट: ₹67,310/10 ग्राम
बेंगलुरु में सोने का आज का रेट
24 कैरेट: ₹73,260/10 ग्राम
22 कैरेट: ₹67,160/10 ग्राम
जयपुर में सोने का आज का रेट
24 कैरेट: ₹73,410/10 ग्राम
22 कैरेट: ₹67,310/10 ग्राम
पटना में सोने का आज का रेट
24 कैरेट: ₹73,410/10 ग्राम
22 कैरेट: ₹67,210/10 ग्राम
भुवनेश्वर में सोने का आज का रेट
24 कैरेट: ₹73,260/10 ग्राम
22 कैरेट: ₹67,160/10 ग्राम
हैदराबाद में सोने का आज का रेट
24 कैरेट: ₹73,260/10 ग्राम
22 कैरेट: ₹67,160/10 ग्राम
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से जानें भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।