Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: बिना डिग्री के डॉक्टर बनेगा रजत, उठाएगा सवि के सारे नखरे, शो में आया रोमांटिक ट्विस्ट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: बिना डिग्री के डॉक्टर बनेगा रजत, उठाएगा सवि के सारे नखरे, शो में आया रोमांटिक ट्विस्ट

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 3 August 2024 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल “गुम है किसी के प्यार में” में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, रजत सई की कस्टडी हासिल करने की कसम खाता है। वहीं सई की दादी और बुआ भी सवि के पास पहुंच जाते हैं। इस दौरान सई की दादी की मुलाकात आशिका से होती है। रजत की मां आशिका को जमकर जलील करती है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, रजत कुछ ऐसा करने वाला है जिसकी वजह से सवि की जिंदगी में भूचाल आ जाएगा। सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में जल्द ही आप देखें, सवि के सामने रजत की मां आशिका की अच्छे से क्लास लगा देगी। डंडा लेकर रजत की मां आशिका को मारने की कोशिश करेगी। रजत की मां का ये ये डंडा आशिका की बजाय सवि को पड़ जाएगा। इसी बीच रजत भी सवि के पास पहुंच जाएगा। रजत के आते ही उसकी मां चली जाएगी।

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, मां के जाने के बाद रजत सवि की चोट पर मरहम लगाने की कोशिश करेगा। सवि रजत से दूरी बनएगी। रजत जबरदस्ती सवि के हाथ पर पट्टी करेगा। इस दौरान रजत सवि को ताने भी मारेगा। रजत सवि को घर छोड़ने की बात कहता है। इसी बीच रजत के दोस्त को पुलिस पकड़ लेती है। पुलिस के सामने सवि पहरवी करती है। सवि की करकतें देखकर रजत का दिमाग खराब हो जाता है। जाने से पहले रजत सवि को प्रॉपर्टी देने की कोशिश करता है, ताकि वो सई की कस्टडी हासिल कर सके। वहीं शांतनु रजत और सवि की शादी करने के लिए हामी भर देग।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share