Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: यमराज से मोहित की जान वापास लाएगा नील, ऋतुराज के इश्क में बर्बाद होगी तेजस्विनी…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: यमराज से मोहित की जान वापास लाएगा नील, ऋतुराज के इश्क में बर्बाद होगी तेजस्विनी…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 12 February 2025 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल “गुम है किसी के प्यार में” में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे एपिसोड में कुछ न कुछ होता रहता है। सीरियल में…  तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

सीरियल में, तेजस्विनी अपने पिता और मां को मनाने की कोशिश करेगी। वो अपने पिता से कहेगी कि आप मुझे डांट लो या जो बोलना हो बोल लो, लेकिन मुझसे नाराज मत रहो। वहीं मोहित कहेगा कि मैं तुझसे कभी नाराज नहीं हो सकता, लेकिन कल जो हुआ वो ठीक नहीं था। दूसरी तरफ नील के घर वाले उसे लड़कियों की फोटोज दिखाकर पसंद करने के लिए कहेंगे। लेकिन नील के मन में बार-बार तेजस्विनी का ख्याल आएगा। वो मन में सोचेगा कि मुझे नहीं पता था कि अपराजिता से मिलने के बाद मैं किसी और को पसंद भी कर पाऊंगा। तेजस्विनी घरवालों से छुपकर ऋतुराज को फोन करती है और उससे माफी मांगते हुए कहती है कि मैं आपसे सही से बात नहीं कर पाई, इसलिए आप नाराज तो नहीं हैं ना। तेजस्विनी ऋतुराज को ये भी बताएगी कि वो कैसे लिफ्ट लेकर अपने घर तक पहुंची। ऋतुराज गाने के बहाने तेजस्विनी से दिल की बात कहेगा। वो पहले ‘काटे नहीं कटते दिन ये रात…’ की धुन बजाएगा, जिसे सुनकर तेजस्विनी गुनगुनाएगी, लेकिन आई लव यू पर आकर रुक जाएगी। वहीं दूसरी ओर ऋतुराज उसे पूरा करते हुए आई लव यू कहेगा।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, तेजस्विनी इसपर बोलेगी कि ये तो लीरिक्स हैं, लेकिन ऋतुराज जवाब देगा कि ये मेरे दिल के जज्बात हैं। ऋतुराजत तेजस्विनी से पूछेगा कि तुम्हारा इसपर जवाब क्या है। ऋतुराज पूछेगा हां या ना, मैं तुम्हें तीन सेकंड देता हूं। जैसे ही ऋतुराज तीन पर आता है, तुरंत तेजस्विनी बोल पड़ती है ‘आई लव यू टू ऋतुराज।’ तेजस्विनी अपने परिवार के साथ ट्रिप पर कोंकण जाएगी। दूसरी ओर नील भी अपने मेडिकल कैंप के लिए वहां आएगा। नील अपनी कार से कुछ सामान निकाल ही रहा होगा कि वेदू की नजर उसपर पड़ जाएगी। वो जोर से नील का नाम पुकारेगा। वहीं तेजस्विनी का परिवार भी नील को देखकर खुश होगा। मोहित आईसीयू में होगा और तेजस्विनी सीधा ऋतुराज को फोन करेगी। लेकिन ऋतुराज ये कहकर फोन काट देगा कि उसकी परफॉर्मेंस शुरू होने वाली है। दूसरी ओर नील मोहित का सहारा बनेगा और उसका इलाज करेगा।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share