Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: तेजस्विनी पर टूटेगा दुखों का पहाड़, मोहित लेगा अपना आखिरी सांस…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: तेजस्विनी पर टूटेगा दुखों का पहाड़, मोहित लेगा अपना आखिरी सांस…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 18 February 2025 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल “गुम है किसी के प्यार में” में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे एपिसोड में कुछ न कुछ होता रहता है। सीरियल में… तेजस्विनी ऋतुराज से संपर्क करने की कोशिश करेगी। लेकिन ऋतुराज अपने काम में बिजी रहेगा। जब तेजस्विनी उसे अपने बाबा की तबीयत के बारे में बताने की कोशिश करेगी। तो ऋतुराज उसे नजरअंदाज करते हुए फोन काट देगा और कहेगा कि वह बिजी है। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

सीरियल में, मोहित अपने कमरे में मौजूद होगा, लेकिन तभी उसे सीने में दर्द उठेगा और वो दर्द में तड़पने लगेगा। जहां वो कमरे में होगा तो वहीं मुख्ता और तेजस्विनी संगीत की प्रैक्टिस कर रहे होंगे। तेजस्विनी से उसकी बेस्ट फ्रेंड ऋतुराज के बारे में पूछेगी। वो तेजस्विनी से सवाल करेगी कि ऋतुराज तुझसे शादी तो करेगा ना? क्योंकि ये ऋतुराज जैसे लड़के बहुत दिलफेंक होते हैं। ऐसे में तेजस्विनी सोच में पड़ जाएगी, उसे याद आएगा कि कैसे ऋतुराज ने उसकी बात सुने बिना ही फोन काट दिया था। मोहित अपने कमरे में सीने के दर्द से परेशान होगा। वो बार-बार सोचेगा कि मुझे अभी जीना होगा, क्योंकि मेरे बगैर बच्चों का क्या होगा। मेरे बिना उनका जिंदगी में कोई भी नहीं है, मुख्ता अकेले ये सब नहीं झेल पाएगी। मोहित को अदिति का भी ख्याल आएगा।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, दूसरी ओर मुख्ता तेजस्विनी से अपने पिता के पसंद का गाना गाने के लिए कहेगी। ऐसे में तेजस्विनी भी अपने पिता के प्यार में ‘बाबुल और बेटी का रिश्ता है प्यारा’ गाएगी। वो बार-बार मोहित के कमरे की ओर देखेगी। मोहित को दर्द और तकलीफ के बीच नील का ख्याल आएगा। वो कहेगा कि नील अच्छा लड़का है और मुझे अपनी बेटी के लिए भी ऐसा ही लड़का चाहिए। वो तुरंत नील को कॉल करेगा, वहीं नील भी फोन उठाते ीह मोहित से उसकी तबीयत के बारे में पूछेगा। मोहित नील से पूछेगा कि क्या तुम्हारा परिवार तुम्हारे लिए लड़की ढूंढ रहा है। इसपर नील हां में जवाब देगा। मोहित उससे तुरंत कहेगा कि मुझे तेजस्विनी की शादी करनी है और तुम बहुत अच्छे लड़के हो। क्या तुम मेरी तेजस्विनी का हाथ थामोगे? इसपर नील खुश हो जाएगा और हां में जवाब देगा। जब नील से बात करने के तुरंत बाद मोहित की मौत हो जाएगी। वहीं तेजस्विनी कमरे में आएगी तो उसे लगेगा कि उसके बाबा अभी भी सो रहे हैं। तेजस्विनी मोहित को जगाने की कोशिश करेगी, लेकिन उसे एहसास होगा कि मोहित इस दुनिया में नहीं रहा।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share