Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: रीवा की इस नौटंकी से खड़ा होगा नया बवंडर, आएगा शो में जबरदस्त मोड़…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: रीवा की इस नौटंकी से खड़ा होगा नया बवंडर, आएगा शो में जबरदस्त मोड़…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल “गुम है किसी के प्यार में” की कहानी में एक के बाद एक तूफान आ रहे हैं। आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि रीवा ईशान से बोलती हैं कि इस घर में मेरा कोई अधिकार नहीं हैं और में अपनी मर्जी से यह घर छोड़कर जा रही हूं। वह ईशान से बोलती हैं कि प्लीज मुझे जाने दो। ईशान उससे बोलता हैं कि क्या तुम हमारी दोस्ती के लिए भी नहीं रुकोगी। लेकिन वह बोलती हैं कि में अब रुक नहीं सकती और यह मेरा अंतिम खुद का फैसला हैं। सभी लोग उसे रुकने के लिए अनुरोध करते हैं लेकिन वो किसी की बात नहीं सुनती हैं और वहां से चली जाती हैं। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में और क्या-क्या होने वाला है… 

सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि सुरेखा बोलती हैं कि सावी ने रीवा को इतना दुख दिया हैं कि आज पहली बार रीवा ने मेरी बात नहीं मानी। उसे रीवा के जाने का दुख होता हैं और बोलती हैं कि यह सब सावी के कारण हुआ हैं। वह ईशान से बोलती हैं कि सावी ने सब कुछ बर्बाद कर दिया हैं। समाज में हमारी इज्जत भी बर्बाद कर दी हैं। ईशान चुप रहता हैं तो सुरेखा उससे बोलती हैं कि तुम अभी भी चुप रहोगे। सुरेखा बोलती हैं कि तुम कब समझोगे और उसको समझाओगे। यशवंत गुस्से से चिल्लाता हैं और बोलता हैं कि बहुत ड्रामा हो गया हैं। अब कोई कुछ नहीं बोलेगा, वह ईशान को अपने कमरे में जाकर आराम करने के लिए बोलता हैं। ईशान ऊपर अपने कमरे में जाता हैं और सावी से पूछता हैं कि क्या तुमने रीवा को घर से जाने के लिए बोला है। सावी बोलती हैं की मैने ऐसा कुछ नहीं बोला है मेरी बातो को गलत तरीके से सबके सामने रखा गया हैं। सावी बोलती हैं कि रीवा के साथ मेरी बहस हुई थी लेकिन मैंने उसको जाने के लिए नहीं बोला। ईशान बोलता हैं कि में यह रोज के नाटकों से तंग हो गया हूं। सावी बोलती हैं कि में कुछ दिनों की मेहमान हूं मेरी बहन के होश आ जाने के बाद में यहां से चली जाऊंगी। वह सावी से शांत होने लिए बोलता हैं क्योंकि उसके सिर में दर्द हो रहा हैं तो सावी उसे बैठने के लिए बोलती हैं। इधर रीवा अपने घर आ जाती हैं और अपनी मां से गले मिलकर रोने लगती हैं। ईशान अपनी दवाई मांगता हैं, सावी दवाई देती हैं। वह सावी से बोलता हैं कि तुम्हें बस अपने काम पर ध्यान लगाना चाहिए।

आगे और देखने के लिए मिलेगा कि रीवा अपने माता पिता से बोलती हैं कि सावी ने मेरी आंखे खोल दी हैं और मुझे बताया की में कैसे अपने आत्मसम्मान का त्याग कर रही थीं, इसलिए अब में अपने घर वापिस आ गई हूं। रीवा बोलती हैं कि ईशान को भूलना आसान नहीं हैं तो उसकी मां उसे समझाती हैं कि ईशान अब शादी शुदा हैं, इसलिए अब वो तुम्हारा नहीं हो सकता हैं। रीवा बोलती हैं कि में हमेशा ईशान से प्यार करती रहूंगी लेकिन यह जरूरी नहीं कि इसके लिए मुझे ईशान के पास रहना पड़े। रीवा के पिता उसे बोलते हैं कि हम तुम्हारे सभी फैसलों में तुम्हारे साथ हैं। स्वाति स्वांत से बोलती हैं कि तुम ऐसा क्यों बोल रहे हो जबकि तुम्हें पता हैं कि ईशान ने कितना दुख दिया हैं। वह बोलता हैं कि रीवा को अब समझ आ गई है और ऐसे ही धीरे धीरे वो ईशान को भी भूल जाएगी और अच्छी बात यह है कि वो हमारी आंखों के सामने रहेंगी। सावी ईशान से दवाई लेने के लिए बोलती है और बोलती है कि अब में काम पर नहीं जाऊंगी तो कोई समस्या भी नहीं होगी। सावी बोलती है कि एक एनजीओ उसके बहन का खर्चा उठाने को तैयार हैं, इसलिए अब मुझे वहां खर्चा नहीं करना पड़ेगा। वह बोलती है कि अब में कोई भी समस्या पैदा नहीं करूंगी। ईशान सावी को एक चेक पर साइन करके देता हैं और उससे बोलता हैं कि तुम कॉलेज की फीस भर देना और अपनी पढ़ाई पर ध्यान लगाओ। स्वाति सावी के बारे में पूछती हैं, अर्शी बोलती है कि वह वेटर्स की नोकरी करने गई होगी, सुरेखा उसे वापिस आने के लिए कॉल करती हैं। सावी रीवा के घर आती हैं और स्वाति से सावी से मिलने का समय मांगती हैं। स्वाति ईशान को फोन करती हैं और बोलती है कि सावी इधर क्या कर रही हैं।

आने वाले एपिसोड में आपको देखने को मिलेगा कि भोंसले परिवार खाना खाता हैं और बात करते हैं कि सावी घर छोड़कर पता नहीं कहा चली गई हैं। सुरेखा ईशान के पास आती हैं और उसे बताती हैं कि सावी घर छोड़कर चली गई हैं। यह सुनकर ईशान चौक जाता हैं।

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share