Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: साइशा से अटैचमेंट होगी सवि, हरिणी की सास सई को मारेगी ताना…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 26 June 2024 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल “गुम है किसी के प्यार में” में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। सीरियल में इस वक्त काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। बीते एपिसोड में देखने के लिए मिला था कि, तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…
आज की एपिसोड में आप देखेंगे कि, ईशान की मौत के बाद सवि की जिंदगी में रजत की एंट्री की हिंट मिल चुकी है। ईशा को नहीं पता कि रजत उन्हीं मिसेज ठक्कर का बेटा है जिनसे उनकी जरा भी नहीं बनती। वह रजत और सवि की शादी फिक्स करना चाहती है। सवि रजत का पास्ट इसलिए पता कर रही होती है क्योंकि उसे उसकी बेटी साइशा से अटैचमेंट है। वह जानना चाहती है कि क्यों उसका पिता अपनी बेटी से सही बर्ताव नहीं करता।
सीरियल में आगे देखने के लिए मिलेगा कि, ईशा को गलतफहमी हो जाती है कि सवि रजत को पसंद करती है। वह दोनों की शादी कराना चाहती है। इस बीच हरिणी का सास सई को बांझ कहकर ताना मारती है तो ईशा गुस्से में बोलती है कि सवि रजत से शादी करने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सवि ईशा की इज्जत रखने के लिए हां कर देती है। खबरें ये भी हैं कि सवि और रजत की जिंदगी में हंगामा मचाने के लिए एक और किरदार की एंट्री होने वाली है। यह रजत की बहन होगी।
आगे देखने के लिए मिलेगा कि, कहानी अब तक दिव्यांका त्रिपाठी के शो ये हैं मोहब्तें से मैच कर रही है। दर्शकों का मन पुरानी स्टोरी देखने में नहीं लग रहा। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही सवि और रजत की शादी होगी।






